Madhubani Crime: बेनीपट्टी में शौचालय में मिला विवाहिता का शव, पति समेत ससुराल वाले फरार

Madhubani crime news बेनीपट्टी थाने के बेहटा पश्चिम गांव में शौचालय से विवाहिता का शव मिला है। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के भाई के अनुसार ससुराल में प्रताडऩा की शिकार थी महिला।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:38 PM (IST)
Madhubani Crime: बेनीपट्टी में शौचालय में मिला विवाहिता का शव, पति समेत ससुराल वाले फरार
बेनीपट्टी में शौचालय में मिला विवाहिता का शव।

मधुबनी, जागरण संवाददाता। बेनीपट्टी थाने के बेहटा पश्चिम गांव में शौचालय से विवाहिता का शव मिला है। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका 21 वर्षीय रानी देवी बेहटा पश्चिम गांव के रामएकबाल यादव के पत्नी थी। उसका शव शौचालय से मिलने और उसके बाद से पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि संभवत: महिला की हत्या कर लोग फरार हो गए हैं।

 पुलिस भी हत्या का मामला मान कर जांच में जुट गई है। शव मिलते ही मृतका के मायके पौआम गांव भी सूचना दी गई। वहां से मृतका का भाई जितेंद्र यादव बहन का शव मिलने की बात सुनते ही दौड़ा-दौड़ा उसकी ससुराल पहुंचा। मृतका के भाई ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व उसकी बहन रानी देवी की शादी बेहटा गांव के रामएकबाल यादव के साथ हुई थी। विवाह के समय सामथ्र्य के अनुसार लड़के वालों को सत्कार किया गया। लेकिन, शादी के बाद ससुराल वालों के द्वारा महिला को अक्सर मारपीट कर प्रताडि़त किया जा रहा था।

 इस दौरान महिला को एक बेटी हुई जो पांच माह की है। अपनी मां का शव देखकर पांच माह की बेटी रोए जा रही है। उसे क्या पता कि अब उसकी मां कभी वापस नहीं आएगी। इधर, शौचालय में शव मिलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। अगल-बगल के लोगों की भीड़ शव को देखने उमड़ पड़ी। प्रभारी थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद्र कुमार, सअनि संजीत कुमार, सअनि शेषनाथ प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी