West Champaran News: दहेज में सोने की अंगूठी के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

West Champaran Crime News जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव का मामला। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। 13 नवंबर को आरोपितों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़कर जलाने का किया प्रयास।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:49 PM (IST)
West Champaran News: दहेज में सोने की अंगूठी के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
पश्‍चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

पश्‍चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए जलाने का प्रयास करने तथा मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत पीडि़त विवाहिता सविता देवी ने पति रवीन्द्र चौधरी,राधेश्याम चौधरी ,मंजू देवी व हरिलाल चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018  मे रवीन्द्र चौधरी से हुई थी।

 शादी में पिता के हैसियत के अनुसार नगद छह लाख रुपये ,बाइक ,कपड़ा व बर्तन आदि समान उपहार स्वरूप दिया था। विवाहिता को एक बेटा भी है। शादी के एक वर्ष बाद सभी आरोपी एक भर सोने की चेन व अंगूठी के लिए विवाहिता को प्रताडि़त करने लगे। नही मिलने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ कई बार मारपीट किया तथा केरोसिन से जलाने की कोशिश की।

 पीडित महिला किसी तरह अपने आप को आरोपियों से बचाती रही। इधर बीते 13 नवम्बर को सभी आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जान मारने की कोशिश किया।पीडित महिला ने अपनी जान बचाकर एक मदरसे मे शरण ली तथा पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कांड अंकित कर पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

महिला से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज 

नरकटियागंज के शिकारपुर थाना के चक्की पकड़ी गांव निवासी रौशन खातून ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के गोपाल पटेल, घुइल पटेल समेत अन्य को नामजद करते हुए बताई है कि उक्त आरोपित उसके घर में घुस आए। फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान वह अर्धनग्न हो गई। बीच बचाव करने आई उसकी मां को भी आरोपितों ने बूरी तरह से मारा पीटा। आवेदन में यह भी बताई है कि आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी