शादी के पहले जल गया आशियाना, लाखों की संपत्ति राख

मनियारी थाना क्षेत्र की अख्तियारपुर परेया पंचायत के वार्ड छह में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से तीन सहोदर भाइयों का घर जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 01:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 01:30 AM (IST)
शादी के पहले जल गया आशियाना, लाखों की संपत्ति राख
शादी के पहले जल गया आशियाना, लाखों की संपत्ति राख

मुजफ्फरपुर: मनियारी थाना क्षेत्र की अख्तियारपुर परेया पंचायत के वार्ड छह में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से तीन सहोदर भाइयों का घर जलकर राख हो गया। इसमें दो लाख पैसठ हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़ा, फर्नीचर, कीमती सामान, अनाज, जरूरी कागजात समेत पाच लाख की संपत्ति जल गई। पीड़ितों में लालबहादुर महतो, सुधीर महतो व सुनील महतो शामिल हैं। अग्निपीड़ित सुनील महतो ने बताया कि बुधवार को बहन सविता की शादी का मरवा मटकोर होना था। गुरुवार को बारात आनी थी। शादी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। अचानक आग में आग लग गई जिसमें सबकुछ राख हो गया। इसे लेकर पीड़ितों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रेमचंद सहनी ने पीड़ितों के लिए भोजन का प्रबंध कराया। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने कुढ़नी थाने में इसकी सूचना दी है। कुढ़नी सीओ रंभू ठाकुर ने बताया कि क्षति का आकलन करने को हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दी जाएगी।

जीवछ कॉलेज से छह बैट्री समेत हजारों की चोरी

मोतीपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जीवछ महाविद्यालय में वाई-फाई रूम का ताला तोड़कर चोरों ने छह बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ली। इस बाबत रात्रि प्रहरी हरि सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा कि शनिवार की सुबह रात्रि प्रहरी महाविद्यालय का ताला बंद कर खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद आया तो वाई-फाई रूम का ताला टूटा पाया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले में काड अंकित कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी