शिवहर में गांधी जयंती पर निकलेगा तिरंगा यात्रा, होंगे कई भव्य आयोजन

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों को मिली जिम्मेवारी सेवा और समर्पण अभियान के तहत आयोजन शिवहर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सेवा एवं समर्पण अभियान समिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:11 PM (IST)
शिवहर में गांधी जयंती पर निकलेगा तिरंगा यात्रा, होंगे कई भव्य आयोजन
दो अक्‍टूबर की तैयारी को लेकर शिवहर में बैठक में शामिल भाजपा नेता। जागरण

शिवहर, जासं। जिले में गांधी जयंती पर आगामी दो अक्टूबर को जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। दो अक्टूबर को ही इलाके में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। गरीबों और मरीजों के बीच फल का भी वितरण किया जाएगा । वहीं फ्रंटलाइन वर्कर का भी सम्मान किया जाएगा। सेवा और समर्पण अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन की सफलता को लेकर शिवहर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सेवा एवं समर्पण अभियान समिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें में सेवा और समर्पण अभियान के तहत सात अक्टूबर तक चलने वाले अभियान पर चर्चा की गई। वहीं दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर चलाए जाने वाले सफाई कार्य, तिरंगा यात्रा , चिकित्सा सेवा कार्यों सहित अन्य कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की सफलता के लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियां बांटी गई।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाने और अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प लिया। साथ ही पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों को भी सफल बनाने का निर्णय लिया। बैठक में पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से जारी सेवा और समर्पण अभियान के तहत जिलें में चल रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वहीं सात अक्टूबर को अभियान के अंतिम दिन विभिन्न आयोजन की भी जानकारी दी गई। 

श‍िवहर ज‍िले में गांंधी जयंती को लेकर तैयारी चल रही है।  मौके पर पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, जिला उपाध्यक्ष नन्दकिशोर चौधरी, नितेश सिंह भारद्वाज, राम कृपाल शर्मा, राजेश कुमार, जिला महामंत्री रविशंकर सिंह, जिला मंत्री राजेश कुमार सिंह राजू , डॉ नूतन सिंह , मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, विनय कुमार सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह , ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, मीडिया प्रभारी अवनिश गिरी तथा रत्नेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी