मनरेगा कार्यालय पर माले का प्रदर्शन

बोचहां प्रखंड क्षेत्र की मनरेगा योजना में लूटखसोट और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पीओ के खिलाफ जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:50 AM (IST)
मनरेगा कार्यालय पर माले का प्रदर्शन
मनरेगा कार्यालय पर माले का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: बोचहां प्रखंड क्षेत्र की मनरेगा योजना में लूटखसोट और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पीओ के खिलाफ जुलूस निकाला। वहीं, मनरेगा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नेतृत्व प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने किया। प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य सह देवगन के समिति सदस्य इंद्रजीत कुमार बबलू ने की। वक्ताओं ने मनरेगा योजना में लूट व घोटाले में पीओ की संलिप्तता की जांच कराने की मांग की। राज्य परिषद सदस्य बिंदेश्वर साह ने कहा कि कई पंचायतों में सड़क निर्माण का काम कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये निकाल लिए गए। रामनंदन पासवान ने कहा कि देवगन पंचायत सहित अन्य पंचायतों में सोखता टंकी का निर्माण हुआ। पैसे का भुगतान दिखाकर अधिकारी व रोजगार सेवक ने पैसे रख लिया। लाभुक को कुछ भी नहीं मिला। सूचना के बावजूद पीओ विनोद कुमार सिंह वार्ता के लिए नहीं पहुंचे। मौके पर वीरेंद्र पासवान, देवगन के मुखिया अजय कुमार, रोशन मंडल, अजय गुप्ता, मिथिलेश पासवान, परमेश्वर मंडल, सुनीता देवी, मनीष झा आदि मौजूद रहे।

बाढ़ राहत को लेकर किया प्रदर्शन नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के वार्ड नं.9 और 10 के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत को लेकर पानी में खड़े होकर समाजसेवी दिनेश राम के नेतृत्व प्रदर्शन किया। जरीना खातून, निर्मला देवी,रमेश्वरी देवी आदि ने बताया कि गत वर्ष भी बाढ़ राहत का पैसा नहीं मिला है। प्रखंड प्रशासन आश्वासन देता रहा, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक सप्ताह में बाढ़ राहत नहीं मिली तो सड़क पर आदोलन करेंगे। पंसस उमेश राज ने बताया विशुनपुर गिद्धा के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय है। इनकी समस्या प्रखंड और नगर पंचायत के पेंच में फंसी है। दोनों जगह ग्रामीण दौड़ लगा रहे हैं, मगर समस्या जस की तस है।

chat bot
आपका साथी