जिला मुख्यालय पर वाम संगठनों ने किया प्रदर्शन

मंहगाई के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध पखवारा के अंतिम दिन जिला मुख्यालय पर वामपंथी संगठनों ने रोषपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 02:02 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 02:02 AM (IST)
जिला मुख्यालय पर वाम संगठनों ने किया प्रदर्शन
जिला मुख्यालय पर वाम संगठनों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : मंहगाई के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध पखवारा के अंतिम दिन जिला मुख्यालय पर वामपंथी संगठनों ने रोषपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इससे पहले खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकाल कर डाकघर चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

विरोध प्रदर्शन में रामकिशोर झा,अजय कुमार सिंह, अब्दुल गफ्फार, होरील राय, हबीब अंसारी, चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, एस एस मिश्रा, मो. युनूस, महेश चौधरी, सुंदेश्वर सहनी, नमिता सिंह, कामिनी कुमारी, दिनेश भगत, मनोज यादव, विमलेश कुमार मिश्रा, सिराजुद्दौला, मुन्ना कुरैशी, मो. इस्लाम, कुमार गौरव, गुरुर प्रियम, शिवजी प्रसाद, उदय ठाकुर, राम नरेश ठाकुर ज्याउद्दीन अंसारी, उमेश दास, अकबर अंसारी, कृष्णा देवी आदि शामिल रहे। बोचहां : बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बोचहा में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया। प्रदर्शन में माले नेता रामनंदन पासवान, बिंदेश्वर साह, वीरेंद्र पासवान, मो.करीम, रामनाथ साह, सुलेखा देवी, विष्णु पासवान, शत्रुघ्न सिंह, कंतकिशोर राय, रघुनाथ सहनी, सुमित्रा देवी,मुन्नी देवी, मो. जसीम. मो. गुलाब, मालती देवी, रीता देवी आदि शामिल रहे।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई योजना के लाभ की जानकारी

नगर निगम द्वारा बुधवार को नगर भवन पुस्तकालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शामिल महिलाओं को समूह के लाभ से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी ने की। जीविका के ट्रेनिग ऑफिसर रंजीत मेहता ने समूह के गठन, संरचना, नियम, समन्वयन एवं बैंक लिकेंज की जानकारी से अवगत कराया। नगर मिशन प्रबंधक धर्मेश कुमार ने प्रशिक्षण में आए हुए समूह के सदस्यों को सरकारी योजना के लाभ से अवगत कराया। इसमें उज्ज्वल आनंद, मो. शफिक आलम ने भी अपना योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी