पश्चिम चंपारण में हो रही मखाना की खेती की शुरुआत, किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तरीके से पश्चिम चम्पारण जिले में मखाना की खेती को करने को इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क साध कर मखाना की खेती की शुरूआत की गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इसकी संभावनाओं की जानकारी ली।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 06:09 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में हो रही मखाना की खेती की शुरुआत, किसानों को मिलेगा लाभ
पश्चिम चंपारण में मखाना की होगी खेती ।

पश्चिम चंपारण (बेतिया), जासं। पश्चिमी चम्पारण जिले में मखाना की खेती की शुरूआत हो गई है। इसकी खेती से किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। इस अभिनव प्रयोग से चंवर जैसे जल क्षेत्र का सदुपयोग होगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तरीके से पश्चिम चम्पारण जिले में मखाना की खेती को करने को इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क साध कर मखाना की खेती की शुरूआत की गई है। इसको लेकर  जिलाधिकारी ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इसकी संभावनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मखाना की खेती की शुरूआत होना बेहद संतोषजनक है। इससे जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति सु²ढ़ होगी तथा उन्हें इसी जिले में रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण में कृषि क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं, और इसी संभावनाओं की तलाश का प्रतिफल जिले में मखाना की खेती की शुरुआत होनी है।

मखाना की खेती से ना केवल जिले के विकास को गति मिलेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी रोजगार की असीम संभावना उतपन्न होगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया गया कि जिले के नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए उन्नत किस्म के बीज का प्रबंध हो गया है। उन्होंने बताया कि विगत माह पहले मखाना उत्पादन के क्षेत्र में विख्यात दरभंगा निवासी महेश कुमार ने जिले का भ्रमण किया है तथा मखाना की खेती की संभावनाओं पर बल दिया है। इसी के मद्देनजर जिले में 50 हेक्टेयर में मखाने की खेती की शुरूआत की जा रही है। बाद में धीरे-धीरे इसका विस्तारीकरण किया जायेगा तथा अन्य क्षेत्रों में भी मखाने की खेती की जाएगी।

- 50 हेक्टेयर में होगी मखाने की खेती, धीरे-धीरे होगा विस्तार

-  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इसकी संभावनाओं की जानकारी ली। 

chat bot
आपका साथी