Sheohar News : शिवहर के उकनी चमनपुर मेंं सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला पहुंचा मुख्य सचिव के पास शिवहर प्रखंड के उकनी चमनपुर वार्ड 11 का मामला निर्माण में जहां मानक के विपरित घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। वहीं ढ़लाई में भी अनियमितता बरती जा रही है।

By DharmendraEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:21 PM (IST)
Sheohar News : शिवहर के उकनी चमनपुर मेंं सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश
शिवहर के उकनी चमनपुर गांव में निर्माणाधीन सड़क। जागरण

शिवहर, जेएनएन। सड़क निर्माण में अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला  आया  है जिले के शिवहर प्रखंड अंतर्गत उकनी चमनपुर वार्ड 11 में। यहां लाखों की लागत से पीसीसी सड़क बन  रहा  है। निर्माण एजेंसी के कर्मी द्वारा निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण में जहां  मानक के विपरित घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। वहीं ढ़लाई में भी अनियमितता बरती जा रही है। कही दो इंच, कही तीन तो कही चार इंच में ही सड़क की ढलाई की जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।

उकनी चमनपुर वार्ड 11 में मुन्ना कुमार के घर से भोला राय के घर तक निर्माणाधीन इस पीसीसी सड़क के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कुमार  लव  ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव को निर्माणाधीन सड़क की तस्वीर के साथ ईमेल किया है।  साथ ही निर्माण में बरती गई अनियमितता की जानकारी  देते हुए  मामले  की जांच कराने और प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की है। कुमार लव ने बताया हैं कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है।

लेकिन निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। जिस तरह की सामग्री  का उपयोग  किया जा रहा है उससे बनने के साथ ही सड़क ध्वस्त हो जाएगी। बताया कि ढलाई  में भी मानक का  पालन  नहीं किया जा रहा है। कही मोटा तो कही पतला ढलाई किया जा रहा है। उन्होंने शिवहर डीएम व विभागीय अधिकारियों  से भी मामले की जांच कराने और प्राक्कलन तथा तय मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण  कराने  की मांग की है। वहीं कहा हैं कि निर्माण में जिस तरह की अनियमितता बरती जा रही है,  उससे इलाके के  लोगों में   आक्रोश है। लोग आंदोलन के मूड में है।

chat bot
आपका साथी