तीन दशक तक बिहार की राजनीति में शिखर पुरुष रहे महेश प्रसाद सिंह

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय हिस्टोरिकल सोसायटी के तत्वावधान में उच्च शिक्षण संस्थाओं के संबंध में महेश प्रसाद सिंह का दृष्टिकोण और वर्तमान परिदृश्य विषय पर वेब परिसंवाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन महेश बाबू की 49वीं पुण्यस्मृति में हुआ। पूर्व सांसद उषा सिंहा ने कहा कि लगभग तीन दशक तक बिहार की राजनीति में एक शिखर पुरुष के रूप में दीप्तिमान रहे महेश प्रसाद सिंह ने शिक्षा सिचाई और खादी ग्रामोद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:01 AM (IST)
तीन दशक तक बिहार की राजनीति में शिखर पुरुष रहे महेश प्रसाद सिंह
तीन दशक तक बिहार की राजनीति में शिखर पुरुष रहे महेश प्रसाद सिंह

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय हिस्टोरिकल सोसायटी के तत्वावधान में उच्च शिक्षण संस्थाओं के संबंध में महेश प्रसाद सिंह का दृष्टिकोण और वर्तमान परिदृश्य विषय पर वेब परिसंवाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन महेश बाबू की 49वीं पुण्यस्मृति में हुआ। पूर्व सांसद उषा सिंहा ने कहा कि लगभग तीन दशक तक बिहार की राजनीति में एक शिखर पुरुष के रूप में दीप्तिमान रहे महेश प्रसाद सिंह ने शिक्षा, सिचाई और खादी ग्रामोद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में खादी बोर्ड के अध्यक्ष एवं संविद सरकार के दौरान प्रतिपक्ष के नेता रहे। गांधी शांति प्रतिष्ठान के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पचास और साठ के कालखंड में बिहार व मुजफ्फरपुर का इतिहास महेश प्रसाद सिंह की चर्चा के बगैर अधूरा रहेगा। शिक्षक नेता डॉ.अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महेश बाबू की सौजन्यता, शालीनता, न्यायप्रियता और अभिभावकता ने उनके व्यक्तित्व को विराट बना दिया था जिसका सम्मोहन आज भी देखा जा सकता है। डॉ.प्रभाकर कुमार सिंहा ने क्षेत्रीय इतिहास में महेश प्रसाद सिंह को यथोचित स्थान नहीं दिए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। नई पीढ़ी के शोधकर्ता ऐसे तमाम विषयों तथा नवनिर्माण के रचनाकारों को अपने शोध व अध्ययन का प्रसंग बनाएं जिन्हें कतिपय कारणों से हाशिये पर छोड़ दिया गया। अध्यक्षता प्रो.अजीत कुमार ने की। उन्होंने उच्च शिक्षा के संबंध में महेश प्रसाद सिंह की परिकल्पना का उल्लेख किया और वर्तमान उच्च शिक्षा की जर्जर व्यवस्था का विस्तृत ब्योरा पेश किया। मौके पर आरएसएस कॉलेज, सीतामढ़ी के प्राचार्य डॉ.त्रिविक्रम नारायण सिंह ने उषा सिंहा द्वारा रचित पुस्तक महेश प्रसाद सिंह: ए डॉवटर्स ट्रिव्यूट की समीक्षा का सस्वर वाचन किया। वेब परिसंवाद को प्रो.उपेंद्र मिश्रा, डॉ.सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ टुनटुन जी, अंकित आनंद, प्रभात कुमार, अनुनय कुमार, अनुनीत कुमार और मो. शाहिद कमाल आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी