मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: राजनगर व खजौली में नए प्रत्याशियों को मिल रहा मौका

Madhubani Panchayat Chunav Result मधुबनी में मधुबनी शहर के आरके कॉलेज में राजनगर व खजौली प्रखंड के मतों की गिनती चल रही है। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को प्रवेश कराया गया। भीतर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:01 PM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: राजनगर व खजौली में नए प्रत्याशियों को मिल रहा मौका
आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। फोटो- जागरण

मधुबनी, जासं। मधुबनी में पंचायत चुनाव के चौथे एवं जिला के तीसरे चरण के मतदान की मतगणना शुक्रवार को आरके कॉलेज में शुरू हो गई है। राजनगर व खजौली प्रखंड में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को हुए मतदान की गिनती चल रही है। समय से मतगणना शुरू हुई तो परिणाम भी सामने आने लगे हैं। राजनगर के शिविपट्टी पंचायत से रंजू देवी एवं करहिया पूर्वी पंचायत से राजेश भंडारी मुखिया पद पर जीत दर्ज कर चुके हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई।

 

3319 प्रत्याशियों के भाग्य का हो रहा फैसला

आज की मतगणना में राजनगर व खजौली प्रखंड के कुल 4154 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। बता दें कि राजनगर के 22 पंचायतों एवं खजौली के 14 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 20 अक्टूबर को मतदान हुआ है। आज और कल होने वाली मतगणना में इन दोनों प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व वार्ड पंच के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में ढाका व केसरिया

ढाका से गहई पंचायत से मुखिया पद के लिए रागनी देवी व करसहिया से मेनका देवी जीती। ढाका की निवर्तमान प्रमुख खुशबुन नेशा जीती। पूर्वी सरोत्तर से मुखिया पद पर इंदु देवी चुनाव जीती। केसरिया प्रखंड की पश्चिमी सरोत्तर से मुखिया पद पर माला देवी चुनाव जीती। मोतिहारी के ढाका में गवनद्री से नये चेहरे ताहरा खातून मुखिया पद पर जीती। पश्चिमी चंपारण में बगहा एक महीपुर भतौड़ा पंचायत से दुर्गेश ठाकुर 45 वोट से जीते। बेतिया में परसा बनचहरी से मंजू देवी जीती

समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत से मुखिया पद पर भगवान साह 2309 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। विभूतिपुर प्रखंड के बाजितपुर बम्बैया पंचायत से मुखिया पद पर सुशील चौधरी 1683 मत हासिल कर जीत हासिल किया। 

chat bot
आपका साथी