मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: दो प्रखंडों में 2297 महिला सहित 4333 उम्मीदवारों की किस्मत लॉक करने के लिए बूथों पर उमड़ी भीड़

मधुबनी पंचायत मुखिया चुनाव 2021 दसवें चरण के लिए कड़ी सुरक्षा में किया जा रहा है मतदान। मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंडों में 567 बूथों पर मतदान के लिए उमड़ी भीड़। 2297 महिला सहित 4333 उम्मीदवार आजमा रहे राजनीतिक किस्मत।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:27 AM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: दो प्रखंडों में 2297 महिला सहित 4333 उम्मीदवारों की किस्मत लॉक करने के लिए बूथों पर उमड़ी भीड़
कुहासा के कारण पहले घ्ंटे में मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या कम रही। फोटो: जागरण

मधुबनी, जासं। पंचायत आम चुनाव के दसवें चरण के तहत जिले के दो प्रखंडों मधेपुर एवं घोघरडीहा में कुल 470 बूथों पर बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बूथों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बूथों के दो सौ मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। मतदान प्रक्रिया की सूक्ष्म निगरानी एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी, पीसीसीपी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सशस्त्र बल आदि की प्रतिनियुक्ति की गई है। हालांकि, सुबह में ठंड व कुहासा का असर भी देखने को मिला। कुहासा के कारण पहले घ्ंटे में मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या कम रही, हालांकि, एक घंटा बीतने के बाद अब बूथों पर लोगों की कतारें ल्रंबी होती जा रही है। दोनों प्रखंडों से 2297 महिलाओं सहित कुल 4333 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड ईवीएम एवं पोल्ड बैलेट बॉक्स को जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज में बनाए गए बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा।

मधेपुर से 2546 एवं घोघरडीहा से 1787 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्रों से कुल 4,333 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 2,297 महिला एवं 2,036 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। मधेपुर प्रखंड में कुल 2,546 उम्मीदवार में 1,323 महिला व 1,223 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। घोघरडीहा प्रखंड में कुल 1,787 उम्मीदवार में 974 महिला एवं 813 पुरुष उम्मीदवार शामिल है।

किस प्रखंड में कितने मतदाता

मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंडों में मतदाताओं की कुल संख्या तीन लाख 25 हजार 337 है। इसमें एक लाख 56 हजार 717 महिला मतदाता, एक लाख 68 हजार 611 पुरुष मतदाता एवं नौ थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मधेपुर प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 79 हजार 147 है। इसमें 85 हजार 958 महिला, 93 हजार 184 पुरुष एवं पांच थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। घोघरडीहा प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 46 हजार 190 है। इसमें 70 हजार 759 महिला, 75 हजार 427 पुरुष मतदाता एवं चार थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

मधेपुर में 335 एवं घोघरडीहा में 232 बूथों पर होगा मतदान

मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंडों में बूथों की कुल संख्या 567 है। इसमें 541 मूल मतदान केंद्र, 26 सहायक मतदान केंद्र एवं सात चलंत मतदान केंद्र शामिल है। मधेपुर प्रखंड के कुल 335 बूथों में 319 मूल मतदान केंद्र, 16 सहायक मतदान केंद्र एवं चार चलंत मतदान केंद्र शामिल है। घोघरडीहा प्रखंड के कुल 232 बूथों में 222 मूल मतदान केंद्र, 10 सहायक मतदान केंद्र एवं तीन चलंत मतदान केंद्र शामिल है। 

chat bot
आपका साथी