मधुबनी न्‍यूज: मंद-मंद मुस्कुराते रहे दूल्हा श्रीराम, भावुक हुई माता सीता

Madhubani News मंदिरों पर श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव की धूम श्रीराम की मनमोहक छवि देख लोग आनंदित हो रहे थे। बारात के स्वागत में महिलाएं खुशी का इजहार कर रहीं थी। मधुबनी ज‍िले में विवाह पंचमी के अवसर मंद‍िरों में रही धूम।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:39 PM (IST)
मधुबनी न्‍यूज: मंद-मंद मुस्कुराते रहे दूल्हा श्रीराम, भावुक हुई माता सीता
विवाह पंचमी पर बसुआरा ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीराम-सीता विवाह की झांकी। जागरण

मधुबनी,जासं। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न मंदिरों पर दूल्हा प्रभू श्रीराम और माता सीता की मंगलगीतों के बीच विवाह महोत्सव की धूम मची रही। बुधवार को इलाके के अधिकांश मंदिरों पर दोपहर बाद गाजे-बाजे के बीच भगवान श्रीराम की बरात क्षेत्र भ्रमण के लिए निकाली। महिलाओं द्वारा जगह-जगह मंगल गीत के साथ दूल्हा प्रभू श्रीराम की आरती उतारी गई। श्रीराम की मनमोहक छवि देख लोग आनंदित हो रहे थे। फूलों की वर्षा के बीच दूल्हा प्रभू श्रीराम मंद-मंद मुस्कुराते रहे। बारात के स्वागत में महिलाएं खुशी का इजहार कर रहीं थी। मंदिरों से निकली बरात का चौक-चौराहों पर स्वागत में लोग तत्पर नजर आ रहे थे। बरात के साथ भजन मंडली भगवान श्रीराम, माता सीता की गुणगान करते आगे बढ़ रहे थे। बरात में शामिल कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

बारात भ्रमण के साथ निकाली गई आकर्षक झांकी 

शहर के महराजगंज हनुमान मंदिर, नोनिया टोल महावीर मंदिर, गोकुलवली आश्रम, गिलेशन बाजार दुर्गा मंदिर सहित अनेकों मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई थी। मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम में श्रीराम बरात भ्रमण के साथ आकर्षक झांकी निकली गई।गोकुलवली आश्रम में महंत बिमल शरण जी महाराज, अयोध्या के रामजी दास महाराज, विभीषण दासजी महाराज, राकेशजी महाराज, समाजसेवी मनोज कुमार मुन्ना, विष्णु राउत, लक्ष्मणजी राउत, गुरुदेव ठाकुर, रामश्रेष्ठ ठाकुर, सत्य नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विवाह महोत्सव में हिस्सा लिया। मौके पर बिमल शरणजी महाराज ने कहा कि राम हमारे आदर्श, सीता हमारी गरिमा है। इधर, बसुआरा में कौशल किशोर मंडल, शंभूनाथ मंडल के नेतृत्व में बरात निकली गई। बरात में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की आकर्षक झांकी देखी गई।

झांकी में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। वहीं, बसुआरा में एकल अभियान श्रीहरि कथा व्यास प्रशिक्षण केंद्र द्वारा बसुआरा ठाकुरबाडी राधा कृष्ण मंदिर पर श्रीराम विवाह महोत्सव मनाई गई। यहां भगवान श्रीराम-जानकी की आकर्षक झांकी देखते ही बन रही थी। झांकी में सुकृति शर्मा, माया कुमारी, इंदु देवी, अर्चना कुमारी, सीमा कुमारी, गुडिय़ा कुमारी कविता कुमारी गुंजा कुमारी, आरती कुमारी, सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, वीणा देवी, शिवानी कुमारी, अंकिता कुमारी, रेखा देवी, अंशु कुमारी, रानी कुमारी, स्वीटी कुमारी के अलावा रामसेवक दास, उपेंद्र दास, अजय कुमार उमेश कुमार अरुण कुमार, रमन कुमार, रामसेवक दास सहित अन्य शामिल हुए। मंदिरों पर मिथिला परंपरा के अनुसार विवाह शुरू हुआ जो देर रात संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी