Madhubani massacre : राजद नेता श्याम रजक का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, यह घटना सरकार की विफलता

कहा महमदपुर कांड के खिलाफ 10 को मधुबनी बंद। इससे पूर्व नौ अप्रैल को जिले में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आठ अप्रैल को जिले के प्रखंडों में महागठबंधन के साथी प्रस्तावित मधुबनी बंद और मशाल जुलूस की तैयारी के लिए बैठक करेंगे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 01:17 PM (IST)
Madhubani massacre : राजद नेता श्याम रजक का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, यह घटना सरकार की विफलता
कहा, साजिशकर्ता के कॉल की भी जांच हो। फाइल फोटो

मधुबनी, जासं। पूर्व मंत्री और राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि महमदपुर सामूहिक हत्याकांड के खिलाफ दस अप्रैल को मधुबनी बंद रखा जाएगा। इससे पूर्व नौ अप्रैल को जिले में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आठ अप्रैल को जिले के प्रखंडों में महागठबंधन के साथी प्रस्तावित मधुबनी बंद और मशाल जुलूस की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। वे बुधवार को जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस घटना पर नीतीश सरकार मौन है। यह सरकार की विफलता है। इसकी जांच कोर्ट की मॉनीटरिंग में एसआइटी से हो। साजिशकर्ता के कॉल की भी जांच हो। घटना से बिहार शर्मसार है। पीडि़त परिवार को राजद ने आर्थिक सपोर्ट किया है, आगे भी करेंगे।

पीडि़तों का अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

महमदपुर गांव में पांंच सूत्री मांगों को लेकर पीडि़तों का अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। समाज सुधारक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चैहान, सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव ने एसडीओ अशोक कुमार मंडल को ज्ञापन सौंपा। भंवर सिंह चौहान ने कहा कि घटना के दस दिन बाद भी सीएम और उच्चाधिकारी पीडि़तों से मिलने नहीं आए। न्याय दिलाने के लिए 10 अप्रैल के बाद सीएम के समक्ष पटना में आत्मदाह किया जाएगा।  

महमदपुर कांड के पीडि़तों को मिलेगा न्याय : संजय  

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय ने फोन पर कहा कि महमदपुर कांड के पीडि़तों को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री घटना को लेकर गंभीर हैं। मुख्य आरोपित सहित अब तक 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। नीतीश सरकार में देर है, अंधेर नहीं। अपराधी को पाताल से खोज लिया जाएगा। सीएम के हस्तक्षेप के बाद ही मुख्य आरोपित सहित छह की गिरफ्तारी हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के 15 साल के राज को याद करना चाहिए। उस राज में 118 नरसंहार हुए थे। फर्क इतना है कि नीतीश राज में अपराधी सलाखों के अंदर हो रहे हैं। उस समय एक अणे मार्ग में शरण मिलती थी। नीतीश राज में न्याय के साथ विकास हो रहा है। कानून अपना काम कर रहा है। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : आंख थी भरी-भरी और फिर मुस्कुराने की बात हो गई, जानें समस्तीपुर की अजीबोगरीब घटना

यह भी पढ़ें : Indian Railways News: गुजरात से मुजफ्फरपुर के लिए एक और ट्रेन, जानिए इसकी टाइमिंग

यह भी पढ़ें : Bihar Panchayat Chunav 2021: क्‍या मुजफ्फरपुर जिले में वर्तमान स्‍थ‍ित‍ि में निर्धारित समय पर हो सकेगा पंचायत आम चुनाव ?

chat bot
आपका साथी