डोली पर सवार हो बगहा के पूजा पंडाल पहुंचीं मां दुर्गा, देर शाम खुले माता के पट

बगहा। देवी स्वरूपा बेलवंती रानी को डोली में लेकर जब श्रद्धालुओं का काफिला सड़क पर निकला तो नजारा देखते ही बनता था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:08 PM (IST)
डोली पर सवार हो बगहा के पूजा पंडाल पहुंचीं मां दुर्गा, देर शाम खुले माता के पट
डोली पर सवार हो बगहा के पूजा पंडाल पहुंचीं मां दुर्गा, देर शाम खुले माता के पट

बगहा। देवी स्वरूपा बेलवंती रानी को डोली में लेकर जब श्रद्धालुओं का काफिला सड़क पर निकला तो नजारा देखते ही बनता था। मां दुर्गा की डोली को कंधा लगाने की होड़ मची रही। हर कोई मां की डोली को कंधा लगाने को बेचैन था। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता को निमंत्रण दिया गया था। मंगलवार की सुबह नगर के सभी पूजा पंडालों में माता की डोली सजी और बैंड बाजे के बीच भक्त मां को बुलाने के लिए निकल पड़े। मां जगदंबा अराधक संघ पठखौली-मलकौली, दुर्गा पूजा समिति नवयुवक दल पठखौली समेत अन्य सभी पूजा पंडालों से माता की डोली निकली। डोली यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पठखौली ओपी पुलिस मुस्तैद रही। मलकौली से निकली डोली यात्रा शायरी माई स्थान तक गई। वहां से भक्तों का काफिला अनुमंडल परिसर स्थित माता के मंदिर तक गया। जहां से भक्त पुन: पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्तिमय माहौल के बीच निकली डोली यात्रा में समिति के अध्यक्ष अजय मोहन गुप्ता, हरेंद्र सिंह, शिवशंकर गुप्ता, वेदप्रकाश पाठक, सन्नी गुप्ता, मणि यादव, विक्की कुमार, मुन्ना जायसवाल, संजय पाठक, बलिराम पाठक, गुड्डू ठाकुर, दीपक कुमार, मिट्ठू कुमार पांडेय समेत अन्य शामिल थे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया गया। मां मदनपुर वाली के दर्शन को उमड़ी भीड़ :- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घनघोर वनों के बीच विराजने वाली मां मदनपुर वाली के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि के उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह से मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का काफिला देवी स्थान की ओर रवाना होता रहा। दुरुह रास्ते के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। माता के जयकारे के बीच पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और नेपाल समेत बिहार के कोने कोने से भक्तों की भीड़ माता के दर्शन को उमड़ी रही। वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन :-

मलकौली पठखौली स्थित पूजा पंडाल पर बगहा दो पीएचसी के तत्वावधान में काविड जांच सह टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज और नोडल पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दशमी तिथि तक कैंप जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी