Durga Puja-2021: मधुबनी के बिहारी में 32 वर्षों से तांत्रिक विधि से हो रही मां दुर्गा की पूजा

इस बार पूजा का बजट 12 लाख का युद्धस्तर पर चल रही तैयारी इस साल भी पूजा समिति की ओर से आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। स्थानीय मूर्तिकार केशव कुमार झा के द्वारा मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 04:31 PM (IST)
Durga Puja-2021: मधुबनी के बिहारी में 32 वर्षों से तांत्रिक विधि से हो रही मां दुर्गा की पूजा
मधवापुर के बिहारी में दुर्गापूजा को लेकर बना आकर्षक पंडाल

मधुबनी (मधवापुर), जासं। मधवापुर प्रखंड के बिहारी गांव स्थित भगवती स्थान परिसर में स्थानीय दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में 32 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। खासियत है कि इसमें सभी समुदायों की भागीदारी होती है। यहां सर्वप्रथम 1989 में गांव के तत्कालीन बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री प्रो. युगेश्वर झा एवं नरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मुनमुन सिंह के अथक प्रयास व ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा निर्माण कर विधि-विधान पूर्वक तांत्रिक विधि से दुर्गापूजा प्रारंभ की गई। इसके बाद लोगों की आस्था मां के प्रति बढ़ती गई और पूजा समिति का गठन कर उत्साह व श्रद्धा भक्ति के साथ प्रतिवर्ष यहां धूमधाम से पूजा की जाती है।

इस वर्ष भी पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा की पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। स्थानीय कुशल मूर्तिकार केशव कुमार झा के द्वारा मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। पूजा स्थल पर स्थानीय भोला साह के द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां कलश स्थापन के दिन से ही संध्या के समय दीप जलाने महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। आरती में सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। स्थानीय आचार्य पंडित रविन्द्र मिश्र एवं ललितेश्वर झा के द्वारा मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की तांत्रिक विधि से पूजा की जाती है।

एकादशी के दिन दुर्गा भवन परिसर स्थित तालाब में प्रतिमा विसर्जित करने की परंपरा शुरू से रही है। पूजा समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह व सचिव फुल मिश्र ने बताया कि मां भगवती की पूजा की सभी तैयारियां चल रही है। इस वर्ष महंगाई के चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पूजा में 12 लाख का बजट है। कलश स्थापन से देवी भागवत कथा वाचन का कार्यक्रम रखा गया है। पूजा समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्र व आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पूजा में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता है।

chat bot
आपका साथी