गायघाट में जले सात घर, लाखों की क्षति

गायघाट प्रखंड के शिवदाहा में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:11 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:11 AM (IST)
गायघाट में जले सात घर, लाखों की क्षति
गायघाट में जले सात घर, लाखों की क्षति

मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड के शिवदाहा में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए। इसमें दो बाइक समेत घर में रखे अनाज, कपड़े एवं अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत में गेहूं की कटनी कर रहे थे। इसी बीच घर में आग लग गई। जबतक लोग पहुंचते, आग सात घरों को अपनी आगोश में ले चुका था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक गाव के वीरेंद्र दास की बहन की शादी के लिए रखे दो लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। इसके अलावा चिंता देवी, बनारसी देवी, मालती देवी, सुमित्रा देवी, मौजे दास, सावित्री देवी का घर जल गया। पंसस पति विजय कुमार राय ने बताया कि अगलगी में सात घरों में रखी नकदी, खाद्यान्न, कपड़े सभी समान जल गए। उन्होंने सीओ से पीड़ितों के बीच मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था की माग की।

अग्निपीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

सूबे के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने औराई प्रखंड की विशनपुर गोकुल पंचायत के बड़की विस्था गाव के सहनी टोला पहुंच कर अग्निपीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, आपदा प्रबंधन के माध्यम से 98 सौ रुपये का आíथक सहयोग एवं मुजफ्फरपुर रेडक्रॉस द्वारा बाल्टी, तिरपाल, बर्तन एंव खाद्य सामग्री का वितरण किया। मंत्री के साथ बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, सीओ ग्यानानंद, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, संजीव शाही, रौशन शर्मा, नुनू सहनी,पप्पू सहनी,बसंत कुमार, गणेश कुमार आदि थे। इधर, पंचायत के मुखिया संजीव कुमार शाही ने पीड़ितों को अंगवस्त्र दिया। जिला पार्षद सुजाता किंकर के प्रतिनिधि संजय किंकर ने पीड़ितों को एक-एक बोड़ी चावल व पाच- पाच सौ रुपये दिया।

chat bot
आपका साथी