शिवहर में 14 और पश्चिम चंपारण में 15 जुलाई से रहेगा लॉकडाउन, इस दौरान रहेगी यह व्यवस्था

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पश्चिम चंपारण और शिवहर में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं सीतामढ़ी में आज से 20 जुलाई तक का लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 09:40 PM (IST)
शिवहर में 14 और पश्चिम चंपारण में 15 जुलाई से रहेगा लॉकडाउन,  इस दौरान रहेगी यह व्यवस्था
शिवहर में 14 और पश्चिम चंपारण में 15 जुलाई से रहेगा लॉकडाउन, इस दौरान रहेगी यह व्यवस्था

पश्चिम चंपारण/ शिवहर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पश्चिम चंपारण और शिवहर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई है। शिवहर में 14 से 19 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, पश्चिम चंपारण में 15 से 21 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलेंगी। शेष सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। दोनों जिलों के डीएम ने यह आदेश जारी किया है। 

सीतामढ़ी में आज से 20 जुलाई तक लॉकडाउन

सीतामढ़ी जिला में एकबार फिर लॉकडाउन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या पर रोक के मकसद से जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा की है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि 13 जुलाई से 20 जुलाई तक आठ दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके तहत सीतामढ़ी शहर व डुमरा समेत सभी प्रखंड व नगर निकाय के मुख्यालयों में लाॅकडाउन लागू रहेगा। दवा, किराना, मीडिया, पुलिस, बैंकिंग और चिकित्सा जैसी जरूरी सेवाएं छोड़कर सब बंद रहेगा। रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्य लागू रहेगा।

 लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सभी थानाध्यक्ष, सभी बीडीओ-सीओ आदि को जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 23 मार्च लगातार 30 मई तक लॉकडाउन के बाद एकबार फिर लॉकडाउन की नौबत आई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 189 पर पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी