Coronavirus effect : सीतामढ़ी में 13 से 20 जुलाई तक लॉकडाउन, इस दौरान रहेगी कायम यह व्यवस्था

Coronavirus effect सोमवार से सात दिनों का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसके तहत सीतामढ़ी शहर व डुमरा समेत सभी प्रखंड व नगर निकाय के मुख्यालयों में लाॅकडाउन लागू रहेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:19 PM (IST)
Coronavirus effect : सीतामढ़ी में 13 से 20 जुलाई तक लॉकडाउन, इस दौरान रहेगी कायम यह व्यवस्था
Coronavirus effect : सीतामढ़ी में 13 से 20 जुलाई तक लॉकडाउन, इस दौरान रहेगी कायम यह व्यवस्था

सीतामढ़ी, जेएनएन। Coronavirus effect : सीतामढ़ी जिला में एकबार फिर लॉकडाउन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या पर रोक के मकसद से जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा की है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि 13 जुलाई से 20 जुलाई तक आठ दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके तहत सीतामढ़ी शहर व डुमरा समेत सभी प्रखंड व नगर निकाय के मुख्यालयों में लाॅकडाउन लागू रहेगा। दवा, किराना, मीडिया, पुलिस, बैंकिंग और चिकित्सा जैसी जरूरी सेवाएं छोड़कर सब बंद रहेगा। रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्य लागू रहेगा।

 लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सभी थानाध्यक्ष, सभी बीडीओ-सीओ आदि को जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 23 मार्च लगातार 30 मई तक लॉकडाउन के बाद एकबार फिर लॉकडाउन की नौबत आई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 189 पर पहुंच गई है।

 शनिवार को एक दिन में 13 नए मामले आए। ये सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। जिले में 39 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी तक 147 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्टेट रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 3 (तीन) की मृत्यु हो चुकी है। जिनमें दो कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु पटना में इलाज के दौरान हुई थी। वहीं एक व्यक्ति गोपालगंज में रह रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। तीनों सीतामढ़ी के मूल निवासी थे।

chat bot
आपका साथी