23 मामलों में आरोपित मोतीपुर का शराब माफिया दो शागिर्दो के साथ गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने पकड़ी गोबरसही रोड परमानंदपुर गांव के निकट पुलिस ने छापेमारी कर मोतीपुर थाना के पुरानी बाजार निवासी शराब माफिया विश्वनाथ साह व उसके दो शागिर्दो को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:59 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:59 AM (IST)
23 मामलों में आरोपित मोतीपुर का शराब माफिया दो शागिर्दो के साथ गिरफ्तार
23 मामलों में आरोपित मोतीपुर का शराब माफिया दो शागिर्दो के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : सदर थाना पुलिस ने पकड़ी गोबरसही रोड परमानंदपुर गांव के निकट पुलिस ने छापेमारी कर मोतीपुर थाना के पुरानी बाजार निवासी शराब माफिया विश्वनाथ साह व उसके दो शागिर्दो को गिरफ्तार किया। विश्वनाथ साह के पास से 250 ग्राम गांजा व दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना के ढकनिया गांव के राजेश रोशन के पास से दो सौ ग्राम गांजा बरामद है। दोनों के पास से दो-दो मोबाइल भी मिला। मोतीपुर थाना के पुरानी बाजार निवासी नीरज कुमार से एक मोबाइल बरामद किया गया। नीरज मुखिया का पति है। इसके ठिकाने से पुलिस दो हजार लीटर स्प्रिट बरामद भी की थी। यह जानकारी बुधवार को सिटी एसपी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया को दी।

बताया छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सफेद रंग की स्कार्पियो को रोका। उसमें से भाग रहे दो लोगों को खदेड़कर पकड़ा गया। स्कार्पियो विश्वनाथ साह की है।

शराब के धंधे से अर्जित की है करोड़ों की संपत्ति सिटी एसपी ने बताया कि मोतीपुर का विश्वनाथ साह शराब का मुख्य धंधेबाज है। उसके विरुद्ध सदर, नवादा जिला के रजौली, मोतीपुर, देवरिया, साहेबगंज, पारू, झारखंड के देवघर कुंडा और उत्पाद व मद्य निषेध विभाग में शराब से संबंधित 23 मामले दर्ज हैं। उसकी संपत्ति जब्ती को लेकर तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार ने प्रस्ताव भेजा था। यह फाइलों में ही दब गई। शराब के धंधे से उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है। पुलिस ने उसकी संपत्ति का दोबारा आकलन कर जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुखिया पति की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

गांजा, कट्टा व कारतूस के साथ दो अन्य गिरफ्तार : सिटी एसपी ने बताया कि सरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान भाग रहे एक कार को मनिकपुर के निकट खदेड़ कर पकड़ा गया। कार में दो लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर दो किलो गांजा, एक देसी कट्टा,15 बोतल शराब व एक मोबाइल बरामद किया गया। कार को जब्त कर लिया गया। कार सवार काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर के अभिमन्यु उर्फ मोनू व सदर थाना के अलकापुरी भगवानपुर के पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मनु के खिलाफ तुर्की ओपी व सदर थाने में चार मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, जानलेवा हमला, मद्य निषेध की धारा में आरोप है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी