बिहार से बाहर के भी शराब धंधेबाजों पर कसेगा शिकंजा, जानें पूरी योजना

एसएसपी ने डीएम को सौंपी पांच बड़े मामलों की सूची। एसएसपी की रिपोर्ट के अनुसार जिन पांच मामलों में अभियोजन चल रहा है उसमें 50 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से कई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM (IST)
बिहार से बाहर के भी शराब धंधेबाजों पर कसेगा शिकंजा, जानें पूरी योजना
सदर थाना क्षेत्र के एक मामले में शराब के नौ धंधेबाजों को अभियुक्त बनाया गया है।

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले में शराब के धंधे पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस बड़े धंधेबाजों पर शिकंजा कसेगी। धंधेबाजों में राज्य के बाहर के भी नाम हैं। एसएसपी जयंत कांत ने डीएम प्रणव कुमार को शराब के पांच बड़े मामलों की सूची भेजकर इसकी जानकारी दी है।

एसएसपी की रिपोर्ट के अनुसार जिन पांच मामलों में अभियोजन चल रहा है उसमें 50 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से कई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। सदर थाना क्षेत्र के एक मामले में शराब के नौ धंधेबाजों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानी है। वहीं ब्रह्मपुरा के एक मामले में छह अभियुक्त हैं। इसमें से पंजाब के दो अभियुक्त जितेंद्र सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह और राजस्थान के मथुरा लाल राउत की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जैतपुर के एक कांड में 14 अभियुक्त हैं। इसमें पांच पुलिस की गिरफ्त में हैं। हरियाणा के एक नरेंद्र कुमार का नाम भी शामिल है। गायघाट के एक मामले में 13 अभियुक्त हैं। इसमें से सिर्फ एक पटियाला के कृपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। अभी एक दर्जन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानी है। एक ही मामले में सभी आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। मीनापुर के एक मामले में उत्तर प्रदेश के चार अभियुक्त हैं। एक दिल्ली और शेष बिहार के हैं।  

गायघाट में धंधेबाजों के ठिकाने पर छापेमारी, शराब जब्त

मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल में छापेमारी कर 10 लीटर शराब जब्त की है। इस दौरान धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के दारोगा अंजली कुमारी, बमबम कुमार, अल्पना रानी समेत अन्य शामिल थे। फरार धंधेबाज की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साली की मौत मामले में जीजा पर एफआइआर, जानिए इस मर्डर का तीसरी महिला से कनेक्शन

यह भी पढ़ें: नटवरलाल की आत्मा मुजफ्फरपुर के इस व्यक्ति में घुसी, बेच दी सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल संचालकों ने कहा, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ता बुरा प्रभाव

chat bot
आपका साथी