उत्तर बिहार में चार अगस्त तक होगी हल्की से मध्यम वर्षा

बताया गया कि आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अच्छी वर्षा की संभावना है। आमतौर पर तराई और मैदानी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:28 AM (IST)
उत्तर बिहार में चार अगस्त तक होगी हल्की से मध्यम वर्षा
दो-तीन अगस्त को चंपारण में भारी वर्षा की संभावना। प्रतीकात्मक फोटो

पूसा ( समस्तीपुर), संस। उत्तर बिहार में चार अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दो -तीन अगस्त को पूर्वी और पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। यह कहना है डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग का। इस बाबत शुक्रवार को 4 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। बताया गया कि आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अच्छी वर्षा की संभावना है। आमतौर पर तराई और मैदानी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 85 से 90 और दोपहर में 65 से 75 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 14 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से साथ अगले दो - तीन दिनों तक पुरबा हवा चलेगी। इसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

उत्तर बिहार में बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि

जाटी, मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे बागमती, गंडक, कोसी, कमला, कमला बलान समेत अन्य नदियों के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई। पश्चिम चंपारण में गंडक नदी कटाव कर रही है। चंदरपुर गाइडबांध पर पानी का भारी दबाव है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने यहां का निरीक्षण किया। बताया कि गाइड बांध पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। गाइड बांध सुरक्षित है। वहां मौजूद ग्रामीणों ने संघर्षात्मक कार्य में लापरवाही की शिकायत की। शाम तक गंडक बराज से 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मधुबनी जिले के बाढ़ प्रभावित लौकही, मधेपुर, बेनीपट्टïी और मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में परेशानी बनी रही। वहीं दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र के कई गांव कोसी और कमला बलान के पानी से घिरे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा, औराई में बागमती के पानी में तेजी आने लगी है।

chat bot
आपका साथी