पश्‍चिम चंपारण में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

पश्‍चिम चंपारण वाल्मीकिनगर मेंं एक माह में तेंदुए आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए ने दूरभाष कर्मी कामेश्वर श्रीवास्तव के पालतु कुत्ते को उठा ले गया। तेंदुए को देखने के बाद कालोनी वासी दहशत में हैं।

By DharmendraEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 04:25 PM (IST)
पश्‍चिम चंपारण में तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
तेंदुए ने अब तक आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को बना चुका है अपना शिकार।

पश्‍चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंडक कालोनी निवासी इन दिनों तेंदुए से लोग परेशान हैं। एक माह में तेंदुए आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।बुधवार की देर शाम तेंदुए दूरभाष कर्मी कामेश्वर श्रीवास्तव के पालतु  कुत्ते को उठा ले गया। तेंदुए को देखने के बाद कालोनी वासी  दहशत में हैं। वन क्षेत्र से सटा होने के कारण यहां तेंदुए का भय हमेशा बना रहता है । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। ग्रामीणों की मानें तो इस क्षेत्र में तेंदुए अक्सर दिखाई पड़ते हैं। इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि  इस क्षेत्र में आज तक तेंदुए के द्वारा किसी मानवीय क्षति की सूचना नहीं है। ग्रामीण सजग व सतर्क रहें। साक्ष्य के साथ आवेदन देने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा । 

घायल गैंडे का सकुशल रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल

जख्मी गैंडे का वीटीआर के धनहिया रेता से सटे वन कक्ष संख्या एम 26 से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। लगभग ढाई साल के गैंडे के गर्दन में तार घुस जाने से वह  जख्मी हो गया है। गुवाहाटी के पशु सर्जन पद्मश्री प्रोफेसर कौशल के. शर्मा की देख रेख में  गैंडे को बेहोश कर ट्रक में रख कर मोटर अड्डा लाया गया । इस बाबत डीएफओ गौरव ओझा  ने बताया कि जटाशंकर वन क्षेत्र के मोटर अड्डा में  बनाए गए  50-50 फीट का एक छोटे से इन्क्लोजर सर्जरी के बाद गैंडे को रखा जाएगा। वहां उसके स्वास्थ्य की निगरानी के साथ दवाएं दी जाएगी।  गैंडा रेस्क्यू के क्रम में वन कर्मी सूरज कुमार की हथेली में चोट लग गई। 

यह भी पढ़े : पश्‍चिम चंपारण के बेरकहनी गांव में एक साथ द‍िखे तीन अजगर 

chat bot
आपका साथी