पश्चिम चंपारण में न्याय के प्रति विश्वास को ले जागरुकता फैला रहा विधिक सेवा प्राधिकार

जिले के विभिन्न पंचायतों के गांवों में न्यायपालिका के प्रतिनिधि के रूप में पैनल अधिवक्ता और पारा विधिक स्वयंसेवक पहुंच रहे है और सामाजिक शैक्षणिक तथा आर्थिक रूप से दृष्टि से पिछड़े लोगों के बीच विधिक जागरूकता एवं साक्षरता का अलख जगा रहे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:53 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में न्याय के प्रति विश्वास को ले जागरुकता फैला रहा विधिक सेवा प्राधिकार
जनमानस को प्राधिकार का यह अंदाज खूब भा रहा है।

पश्चिम चंपारण, [राजेन्द्र तिवारी]। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों में कानून के प्रति विश्वास जगाने का अभियान चला है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूरे देश में यह अभियान चलाया है। जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय आनंद तिवारी और प्राधिकार के सचिव योगेश शरण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वाल्मीकि और गौतम बुद्ध की तपों भूमि, गांधी की कर्म भूमि में पैन इंडिया कैंपेन लोगों में न्याय के प्रति विश्वास का बोध करा रहा है। जिले के विभिन्न पंचायतों के गांवों में न्यायपालिका के प्रतिनिधि के रूप में पैनल अधिवक्ता और पारा विधिक स्वयंसेवक पहुंच रहे है और सामाजिक ,शैक्षणिक तथा आर्थिक रूप से दृष्टि से पिछड़े लोगों के बीच विधिक जागरूकता एवं साक्षरता का अलख जगा रहे। वे बता रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति अधिकारों के प्रति जागरूक हो और अपने सगे संबंधियों को भी इसके लिए जागरूक करें। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव सह विधिक जागरूकता अभियान फिलवक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जनमानस को प्राधिकार का यह अंदाज खूब भा रहा है। न्यायपालिका की टीम जनमानस को विधिक अधिकारों के ज्ञान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दे रही हैं। ताकि इसके हकदार अपने वाजिब हक से वंचित ना रह जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला जज विजय आनंद तिवारी ने बताया सभी नागरिकों को सम्मान व न्याय की प्राप्ति सुनिश्चित करना हमारे संविधान का प्रमुख लक्ष्य है। परंतु अधिकारों के ज्ञान के अभाव के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग न्याय प्राप्त करने में असमर्थ रहता है। इन्ही कमियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प. चंपारण के सचिव योगेश शरण त्रिपाठी ने बताया कि विधिक साक्षरता अभियान से सामाजिक व शैक्षणिक दृष्टिकोण से पिछड़े तथा आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच आशा का संचार हुआ है। कानूनी जानकारी न होने के कारण न्याय से वंचित लोगों में उम्मीद जगी है। वे काफी उत्सुकता के साथ अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी