युवक को मारपीट कर पैर तोड़ा
बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर धरना टोला के समीप शौच करने गए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसका एक पैर टूट गया।
मुजफ्फरपुर: बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर धरना टोला के समीप शौच करने गए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसका एक पैर टूट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वह गाव के ही दिनेश सहनी का पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। घटना को लेकर जख्मी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की माग की है। उसने महेश सहनी सहित तीन अज्ञात को आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डीलर को मिल रही केस उठाने की धमकी
कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत हरपुर बलड़ा पंचायत की डीलर प्यारी देवी को राशन लूटपाट व रंगदारी की प्राथमिकी करना महंगा पड़ा। उनके पति महेंद्र साह के मोबाइल फोन पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज की। साथ ही राशन लूटपाट एवं रंगदारी मामले में उसका नाम डालने का अंजाम भुगतने की बात कही। पीड़ित ने इसकी शिकायत मनियारी थाने में की है। साथ ही उन्होंने अपने व परिवार की जानमाल की सुरक्षा की माग प्रशासन से की है। डीलर के पति ने पुलिस को बताया कि पूर्व में दो बार मेरे घर में डकैती हो चुकी है। वहीं, गोरौल थाना क्षेत्र में मेरे पुत्र मनोज कुमार से बाइक व लाखों की लूट हो चुकी है। जानकारी हो कि डीलर ने थाने में रंगदारी मांगने को लेकर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर, मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि राशन लूटपाट व रंगदारी में तीन नामजद समेत दो दर्जन से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।