नून नदी के चकसाद बांध में रिसाव, मची अफरातफरी

मोहिउद्दीननगर संस कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में नून नदी के चकसाद बांध से अचानक रिसाव शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:45 PM (IST)
नून नदी के चकसाद बांध में रिसाव, मची अफरातफरी
नून नदी के चकसाद बांध में रिसाव, मची अफरातफरी

मोहिउद्दीननगर, संस : कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में नून नदी के चकसाद बांध से अचानक रिसाव शुरू हो गया। पानी का अत्यधिक दबाव बनने के बाद अचानक शुरू हुए रिसाव से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण आसपास के लोगों में एक बार फिर बाढ का खतरा मंडराने लगा। हालांकि सूचना पर पहुंची विभागीय अभियंताओं की टीम एवं समाजसेवियों ने अथक प्रयास कर रिसाव को रोका। इधर, बांध से रिसाव की सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बताया जाता है कि कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में नून नदी के चकसाद बांध से अचानक रिसाव शुरू हो गया। यह सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। हर जगह से लोगों का हुजूम बांध पर पहुंचने लगा। स्थानीय लोग सर्वप्रथम अपने संसाधन से रिसाव को रोकने का हर संभव प्रयास करने लगे। बाद में इसकी सूचना विभागीय अभियंता को दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों एवं विभागीय अभियंता के अथक प्रयास के बाद पानी का रिसाव रोकने में सफलता मिली। बताते चलें कि बुधवार को अचानक चकसाद बांध में तेज गति से रिसाव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की नजर इस रिसाव पर पड़ी। यह देख यहां के लोग हक्का-बक्का रह गए। बताया जाता है कि यह बांध काफी महत्वपूर्ण है। अगर यह टूटता तो मोहिउद्दीनगर सरैसा के 06 पंचायत कल्याणपुर बस्ती पूर्वी, पश्चिमी, राजाजान, भदैया, मदुदाबाद, सिवैसिगपुर के अलावा विद्यापतिनगर के कई पंचायतों सहित बछवाड़ा प्रखंड तक के लाखों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता था। लोगों की सूचना पर पहुंचे माकपा नेता मनोज कुमार सुनील, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुंवर, रविश कुमार सिंह, बिनोद राय, सुरेन्द्र चौधरी, कृष्णकांत चौधरी सहित ग्रामीणों की सूचना पर कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार, कनीय अभियंता रामकुमार आदि मौके पर पहुंचकर बोरे में मिट्टी भरकर रिसाव को रोकने में जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी