मुजफ्फरपुर कें अहियापुर में अधिवक्ता पुत्र की ईंट से कूचकर हत्या

घड़ी बनवाने की बात बताकर एक दिन पूर्व निकला था घर से सहबाजपुर में अर्धनिर्मित मकान से मिला शव। पुलिस ने बताया अद्धनिर्मित मकान में स्मैक पीने वालों का होता है जमावड़ा। काल डिटेल निकाला जा रहा है। इससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:31 PM (IST)
मुजफ्फरपुर कें अहियापुर में अधिवक्ता पुत्र की ईंट से कूचकर हत्या
आशंका है कि उसे उसके साथियों ने वहां बुलाया। विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर इलाके में गुरुवार की शाम अर्धनिर्मित मकान से एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता प्रकाश कुमार झा अधिवक्ता हैं। अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। वैसे प्रथम दृष्टया ईंट से कूच कर उसकी हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। चेहरे व शरीर के कई जगहों पर ईंट के जख्म के निशान मिले हैं। सिर में गंभीर जख्म था। शुरू में लोगों को लगा कि उसके सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने गोली मारने की बात से इन्कार किया है। 

बताया गया कि बुधवार की सुबह 10 बजे युवक घर से घड़ी बनवाने की बात बताकर जीरोमाइल निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर स्वजन चिंतित हो गए। स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और अहियापुर थाना पुलिस को उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस खोजबीन कर रही थी कि सहबाजपुर में एक अद्धनिर्मित मकान में शव होने की सूचना मिली। स्वजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर में गौतम से बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कोई पता नहीं चलने पर गुरुवार की सुबह थाने पर जानकारी दी गई। अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि घटनास्थल पर काफी संख्या में ईंट गिरा हुआ था। कई ईंट के टुकड़ों पर खून के छींटे पड़े थे। उसका मोबाइल भी मिला है। काल डिटेल निकाला जा रहा है। इससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर शव मिला है। वहां पर स्मैक पीने वालों का अड्डा है। पुलिस को वहां माचिस की तीली, खाली पुडिय़ा मिली है। आशंका है कि उसे उसके साथियों ने वहां बुलाया। विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है। इधर, शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों के चीत्कार से आसपास के लोग भी गमगीन हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा स्वजनों को सांत्वना दी गई। सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि अहियापुर में युवक का शव मिला है। स्वजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कुछ लोगों को नामजद किया गया है। सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर सही कारण का पता लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी