West Champaran: नरकटियागंज में मजदूर की हत्या, शव नहर के किनारे फेंका

पश्चिम चंपारण में गमछा से गला दबाकर हुई की गई 40 वर्षीय मजदूर अर्जुन पासवान की हत्या मृत युवा मजदूर के पॉकेट से मिला एक मोबाइल और कुछ रुपये मामले में सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस स्वजनों से भी ली जा रही जानकारी

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:48 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:48 PM (IST)
West Champaran: नरकटियागंज में मजदूर की हत्या, शव नहर के किनारे फेंका
नरकट‍ियागंज में मजदूर की मौत के बाद घटना स्‍थल पर जुटे स्‍थानीय लोग।

पश्चिम चंपारण, जासं। जिला के नरकटियागंज में एक युवक की हत्या कर दी गई है। टीपी वर्मा कॉलेज रोड में नहर के पास उसका शव फेंका हुआ मिला है। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस वहां पहुंची तो गमछा से गला दबाकर युवक की हत्या का मामला सामने आया। मृत युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नोनिया टोला गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान के रूप में की गई है। मृत अर्जुन की पॉकेट से मोबाइल और कुछ रुपये मिले हैं। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए गवर्नमेंट हॉस्पिटल बेतिया भेज दी है। बताया जाता है कि अर्जुन पासवान चूड़ा मिल में मजदूरी का काम करता था। प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी सुबह घर से काम पर निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। सभी उसकी खोजबीन करने लगे। इधर दूसरे दिन कुछ लोगों ने नहर के पास हत्या कर एक शव फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की छानबीन में मजदूर की पहचान की गई है। उसके स्वजन रोते बिलखते हुए थाना पहुंचे।

हत्या मामले में सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक चिकित्सक के नर्सिंग होम के कुछ ही दूरी पर नहर के किनारे हत्या के बाद फेंके गए शव मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है। मजदूर अर्जुन अपने घर जाने के विपरीत इलाके में रात को किस परिस्थिति में पहुंचा। आरंभिक छानबीन में वहां नर्सिंग होम के आगे नहर के किनारे सुनसान जगह पर दो लोगों को जाते हुए पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उस क्षेत्र में शराब का धंधा चोरी-छिपे चलता रहा है। संभव है कि हत्यारों ने शराब पीने और पिलाने के बहाने उस क्षेत्र में ले गए हों और घटना को अंजाम दिया हो। बहरहाल किसी पुरानी अदावत में घटित घटना की सबसे अधिक चर्चा है। पुलिस मामले में उसके स्वजनों से भी आवश्यक जानकारी जुटाकर छानबीन में जुटी हुई है।

-शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृत युवक के पॉकेट से मोबाइल और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी