गोकुल नगरिया जन्मे कृष्ण कन्हैया, बाबा नंद के दुअरिया बधइया बाजे..

जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधईया हो देवकी के जन्मे कन्हैया गोकुल में..बधईया बाजे.. गोकुल नगरिया बाबा नंद के दुअरिया बधइया बाजे..रात्रि के 12 बजते ही हरिसभा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जन्मोत्सव पर इस भजन की प्रस्तुति पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झूमने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:30 AM (IST)
गोकुल नगरिया जन्मे कृष्ण कन्हैया, बाबा नंद के दुअरिया बधइया बाजे..
गोकुल नगरिया जन्मे कृष्ण कन्हैया, बाबा नंद के दुअरिया बधइया बाजे..

मुजफ्फरपुर। जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधईया हो, देवकी के जन्मे कन्हैया गोकुल में..बधईया बाजे.. गोकुल नगरिया बाबा नंद के दुअरिया बधइया बाजे..रात्रि के 12 बजते ही हरिसभा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जन्मोत्सव पर इस भजन की प्रस्तुति पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झूमने लगे। खीरा के मध्य भाग से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके बाद दूध-दही, शक्कर, मधु से उन्हें स्नान कराया गया। जन्म के बाद जब भगवान श्रीकृष्ण को चांदी के पालना में रखा गया तो उनका एक झलक पाने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, बाजी रही घर घर शहनाईया समेत अन्य मंगल गीतों से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया। रंगबिरंगी फूलों और गुब्बारे से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। पुजारी पं.रवि झा ने बताया कि इससे पूर्व चांदी के झूला पर भगवान श्रीकृष्ण को झुलाया गया। विभिन्न झांकी के भी दर्शन कराए गए। जन्मोत्सव के बाद पंचामृत और महाप्रसाद का वितरण किया गया। बाबा गरीबनाथ मंदिर में भी सुबह से भी पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी थी। मंदिर को फूलों से भव्य सजाया गया था। शहर के विभिन्न मंदिरों और ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राधा-कृष्ण बन बच्चों ने मोहा मन :

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण का परिधान पहनाया गया। हाथों में बांसुरी लिए कृष्ण बने बच्चे और मटकी लेकर निकली राधा व गोपियों ने लोगों का मन मोह लिया। हरिसभा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के परिधान में सजाकर लाया जा रहा था। यह देख सभी मुग्ध हो रहे थे। बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर में भव्य सजावट :

जन्माष्टमी के मौके पर ब्रह्मपुरा पोखर स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर सह महामाया स्थान को भव्य रूप से सजाया गया। महंत पं.संजय ओझा व आचार्य अभिनय पाठक ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण को नए वस्त्र पहनाकर फूलों से श्रृंगार किया गया। संध्या में भगवान श्री कृष्ण के नाम का जप किया गया। रात्रि 12 बजे के बाद सभी जन्माष्टमी के उमंग में सराबोर हो गए। मौके पर शिवपूजन ओझा, पुष्पा चौबे, गुड्डू चौबे, पं.काशी, उज्जवल राठौर समेत अन्य थे। दादीधाम में बही भक्ति की रसधार : सिकंदरपुर स्थित दादी धाम लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गीत पर ताली की‌र्त्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। फूलों और इत्र से भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया गया। मौके पर प्रमोद बंका, रमेश चौधरी, सौरभ केडिया, रामगोपाल जालान, पवन ढंढारिया, कैलाश, राजेश तुलस्यान आदि थे। श्याम मंदिर में भजन संध्या :

सुतापट्टी स्थित श्रीश्याम मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य सजावट की गई। पंजीरी, फल, मेवा आदि भगवान को भोग लगाया गया। रात्रि में भजनों की प्रस्तुति पर सभी झूमते रहे। मौके पर अंशु केडिया, महेश जोशी, सोहन अग्रवाल, अशोक खेतान आदि ने भजनों पर सभी को झुमाया। मौके पर बिनोद बंका, जगदीश बंका, हरिओम गुप्ता, अनूप बंका समेत आदि थे। राजेंद्रपुरी ठाकुरबाड़ी में गूंजा नंद घर आनंद भयो..

कलमबाग रोड स्थित राजेंद्रपुरी में स्थित 125 वर्ष पुराने ठाकुरबाड़ी में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। रात्रि 11 बजे से ही भजन-की‌र्त्तन का दौड़ शुरू हो गया। 12 बजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..गीत पर सभी झूम उठे। इसके बाद पंचामृत व प्रसाद का वितरण किया गया। पं.अखिलेश्वर मिश्रा, पं.नंदन मिश्रा, महंत पुतुल चौधरी, रंजेश कुमार, कृष्णदेव कुमार, सुनील कुमार, पारितोष कुमार किरण, विक्रम राज व ज्ञानेंद्र प्रमुख भूमिका में रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि की ओर से मनी जन्माष्टमी :

श्रीकृष्ण जन्माष्टकी के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजयोगिनी बीके रानी ने कहा कि श्रीकृष्ण सतयुग के प्रथम राजकुमार हैं। उन्हें 16 कला संपूर्ण सर्वगुण संपन्न और निर्विकारी के नाम से भी जाना जाता है। मौजूद लोगों ने बड़ी देर भयो नंदलाला..समेत अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। मौके पर एचएल गुप्ता, बीएम मेहोत्रा, बिपल प्रसाद, प्रफुल्ल, पद्मा, पुष्पा, डा.फनीश चंद्र समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी