किसानों के उत्थान को संकल्पित मोदी सरकार : मंगल

सूबे के स्वास्थ्य व पथ निर्माण मंत्री मंगल पाडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 01:36 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 01:36 AM (IST)
किसानों के उत्थान को संकल्पित मोदी सरकार : मंगल
किसानों के उत्थान को संकल्पित मोदी सरकार : मंगल

मुजफ्फरपुर : सूबे के स्वास्थ्य व पथ निर्माण मंत्री मंगल पाडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। प्रधानमंत्री 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के अपने वादे पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत कृषि कानून को अमली जामा पहनाया गया है। उन्होंने कृषि कानून पर आदोलन को विरोधियों की किसानों के खिलाफ साजिश बताया। वे मोतीपुर के जीवछ महाविद्यालय में किसान चौपाल सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को . संबोधित कर रहे थे। आगे कहा कि एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बंद उर्वरक कारखाने खुलवाए। मोदी सरकार ने नीम कोटेड यूरिया को किसान हित में बाजार में उतारा। अब किसानों को यूरिया और बीज के लिए पुलिस की लाठी नहीं खानी पड़ती। स्वास्थ्य ही नहीं, सभी विभागों में बेहतर काम हो रहा है। बरूराज विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मोतीपुर पीएचसी की वर्तमान व्यवस्था से वे संतुष्ट नहीं हैं। व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। बंद चीनी मिल को खोलने की दिशा में पहल करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान हित में बताया। मंत्री व विधायक ने जीत दिलाने के लिए लोगों का आभार जताया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, केदार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पाडेय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नचिकेता, यशवंत कुमार, श्यामबाबू कुशवाहा, दिलीप महतो, प्रशात कुमार, प्रियरंजन भारद्वाज, श्रीकात कुमार, आनंदी गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता प्रशात कुमार शाही, संचालन उपेंद्र पासवान और धन्यवाद ज्ञापन यशवंत कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी