प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को निकली कलश यात्रा

चैत्र नवरात्र पर अमरख हाईस्कूल दक्षिणी पोखर स्थित श्रीश्री 108 दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत 301 कन्याओ की कलश शोभा यात्रा से हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:30 AM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को निकली कलश यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को निकली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर : चैत्र नवरात्र पर अमरख हाईस्कूल दक्षिणी पोखर स्थित श्रीश्री 108 दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत 301 कन्याओ की कलश शोभा यात्रा से हुई। कन्याओं ने आथर घाट से जलबोझी की। फिर बिंदा, द्वारिकनागर, रघुनाथपुर मधुबन के रास्ते होते हुए अमरख स्थित माता रानी के दरबार में पहुंचे। वहां आचार्यो ने मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जय माता दी के जयकारों से आसपास का इलाका गूंज उठा। मौके पर सुशील कुमार, विनोद दास, विनोद शर्मा, संत कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार, उमाशकर चौधरी, सोनू, रंजीत, अवधेश, सच्चिदानंद आदि मौजूद थे।

सकरा में रामकथा में उमड़े श्रद्धालु

सकरा प्रखंड क्षेत्र की विष्णुपुर बघनगरी पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में चल रही श्री रामकथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक सुभाष दास महाराज ने कहा कि कामदेव ने देवताओं तथा जगत कल्याण के लिए शिवजी पर अपने पुष्प वान से घात किया। शिवजी का नेत्र खुलते ही कामदेव भस्म हो गए तब देवताओं की प्रार्थना पर महादेव महाराज हिमाचल की कन्या पार्वती से विवाह को तैयार हो गए। जब शिव की बारात हिमालय पर जाने के लिए तैयार हुई तो समस्त देवता तैयार होकर चले तथा शिव अपने गणों के साथ नंदी पर सवार महाराज हिमाचल के द्वार पहुंचते हैं। शिवगणों को देखकर महारानी मैना डर जाती हैं और पार्वती जी को पकड़कर रोने लगती हैं। तभी नारद जी प्रकट होते है फिर शिव और पार्वती के पूर्व जन्म की कथा का वर्णन करते हैं जिससे महारानी मैना का संताप दूर होता है तथा बड़ी धूमधाम से शिव पार्वती का विवाह संपन्न होता है। इधर कथा सुनते श्रद्धालुओं के बीच पंचायत के मुखिया अर्चना कुमारी ने मास्क बाटकर सोशल डिस्टेंस के लिए लोगों को जागरूक किया। कथा में दैनिक यजमान की भूमिका श्याम किशोर मिश्रा एवं जयरत्न मिश्रा ने निभाई ।

इस अवसर पर यज्ञ के अध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र मिश्रा, पूर्व मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, जयजय मिश्रा, नवीन मिश्रा, राकेश मिश्रा,जितेंद्र कुमार जित्तू, अंजनी कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी