माता भगवती व बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा

मा भगवती एवं बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुढ़नी प्रखंड के ढोढी रतन में कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 551 कन्याएं शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:14 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:14 AM (IST)
माता भगवती व बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा
माता भगवती व बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर: मा भगवती एवं बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुढ़नी प्रखंड के ढोढी रतन में कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 551 कन्याएं शामिल हुई। आचार्य अनिल झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञस्थल पर कलश स्थापित कराया। इसके साथ ही चैत नवरात्र प्रारंभ हो गया। मा भगवती एवं बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कलश शोभा यात्रा में जिला पार्षद इंदू देवी, पार्षद प्रतिनिधि सुजीत रजक, मुखिया सुनील कुमार मंगलम, सुनील सिंह, सच्चिदानंद कुमार आदि शामिल थे।

आशा बहाली में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन

सकरा प्रखंड की मझौलिया पंचायत के वार्ड 13 में आशा बहाली में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल के प्रागण में प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि विधवा मैट्रिक पास उम्मीदवार की बजाए दूसरे वार्ड की आठवीं पास उम्मीदवार की बहाली कर दी गई। इसके खिलाफ पीड़िता स्व. अशोक कुमार की पत्नी संगीता देवी ने महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता ने बताया कि शिकायत संबंधित आवेदन नहीं लिया गया। वहीं, गार्ड ने धरना नहीं देने दिया। तब अपने वार्ड संख्या 13 में आकर मुखिया के विरोध में प्रदर्शन किया। वह सकरा चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीएम तक इसकी शिकायत कर चुकी है। लेकिन कार्रवाई तो दूर, इसकी जांच तक नहीं कराई गई। पीड़िता ने कहा कि अयोग्य को हटाकर मेरी बहाली नहीं हुई तो आत्मदाह ही अंतिम विकल्प होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मसीउद्दीन ने कहा कि मुझे पूरी जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि बहाली करना मुखिया का काम है। एएनएम के हस्ताक्षरयुक्त उचित कागज को जिले को अग्रसारित कर दिया गया। प्रदर्शन में वीणा देवी, रेखा देवी, रेहाना खातून, रूबी खातून, प्रमिला देवी शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी