चैत नवरात्र पर निकाली कलश यात्रा

सकरा प्रखंड के डिहुली इशहाक गांव में चैत नवरात्र कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:57 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:57 AM (IST)
चैत नवरात्र पर निकाली कलश यात्रा
चैत नवरात्र पर निकाली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर : सकरा प्रखंड के डिहुली इशहाक गांव में चैत नवरात्र कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 551 कन्याओं ने भाग लिया। मिश्रौलिया तालाब से जलबोझी कर कन्याएं विभिन्न मार्गो से होते हुए डिहुली दुर्गा मंदिर पहुंचीं जहा पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम, मुखिया सोना देवी, पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, गुलरेज अयूब, रामबली पासवान, पंकज कुमार, अखिलेश राय आदि मौजूद थे। इधर, कलश यात्रियों के बीच पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम एवं मुखिया सोना देवी द्वारा मास्क का वितरण किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा को अष्टयाम

साईं बाबा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीरापुर पंचायत के हरपुर में संतोष झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अष्याम शुरू हुआ। आयोजक सुरेश झा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालने करते हुए 19 अप्रैल को साईं बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

परशुराम जयंती ऑनलाइन मनाने का निर्णय

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक परशुराम झा की अध्यक्षता में मड़वन प्रखंड के चैनपुर में हुई। बैठक में भगवान परशुराम की जयंती इस वर्ष 15 मई को कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन मनाने का निर्णय लिया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा द्वारा महमदपुर, मधुबनी के पीड़ितों से मिलने व इस काड को जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर घटना में शामिल दोषियों को सजा दिलाने व निर्दोष लोगों को नहीं फंसाने की माग प्रशासन से करने के लिए धन्यवाद दिया गया। बैठक में पंडित मुरारी तिवारी, डॉ. पप्पू मिश्रा, ओमप्रकाश झा, मुकुल झा, अरविंद दूबे, पंडित मनीष तिवारी, विनय कुमार, प्रो. रंजना झा, डॉ. विकाशनारायण उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी