चैत नवरात्र को निकाली कलश यात्रा

हथौड़ी क्षेत्र के नरमा पश्चिम में चैत्र नवरात्र दुर्गापूजा हेतु 101 कन्याओं ने नरमा मन से कलश यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:08 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:08 AM (IST)
चैत नवरात्र को निकाली कलश यात्रा
चैत नवरात्र को निकाली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर : हथौड़ी क्षेत्र के नरमा पश्चिम में चैत्र नवरात्र दुर्गापूजा हेतु 101 कन्याओं ने नरमा मन से कलश यात्रा निकाली। कलश स्थापन के बाद पूजा शुरू हुई। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह उर्फ नानटून सिंह ने कहा कि नौ दिनों तक केवल माता की आराधना होगी। कोरोना संकट को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। कलश यात्रा में अनिल झा, सूरज सिंह, मुकेश सिंह, बाल्मीकि सिंह, नितेश कुमार, राजा कुमार, अविनाश झा, अश्विनी आदि शामिल थे। बंदरा: चैत नवरात्र की कलश स्थापना को लेकर हरपुर काली मंदिर के प्रागण से पंडित गोलडेन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। वहीं, पीरापुर मुखिया गुड्डू कुमार के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में संतोष ठाकुर, लालबाबू, अजीत, विकास कुमार आदि शामिल रहे। मोतीपुर : प्रखंड के मोहदीपुर गाव स्थित मानस बाबा स्थान के पास चैत नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य राकेश दुबे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं ने गाव के पोखर से जलबोझी की। मौके पर अवध किशोर पांडेय, गौरीशकर पटेल, अभिमन्यु पांडेय, गया सिंह, शकर बैठा, अनिल सिंह, दिनेश सिंह आदि थे।

श्रीराम महायज्ञ व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को निकाली कलश यात्रा

सकरा प्रखंड की विष्णुपुर बघनगरी पंचायत के ठाकुरबाड़ी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गाजे-बाजे के साथ 251 कन्याएं शामिल हुईं। मीरापुर स्थित देदौल घाट पर आचार्य चंद्रशेखर झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराई। कोरोना को देखते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच मुखिया अर्चना कुमारी की ओर से मास्क बाटा गया। आयोजक जयरत्न मिश्रा ने बताया कि कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विश्व कल्याण्यार्थ श्री राम महायज्ञ व श्रीराम जानकी सह पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा व रामकथा का श्रीगणेश हो गया है। 22 अप्रैल को महायज्ञ का समापन होगा। मौके पर जितेंद्र कुमार जित्तू, नवीन मिश्रा, जयजय मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, अंजनी मिश्रा आदि सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी