नवाह यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

गायघाट प्रखंड क्षेत्र के धोबौली में नवाह यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:02 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:02 AM (IST)
नवाह यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
नवाह यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र के धोबौली में नवाह यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। बेनीबाद बागमती नदी की धारा से 108 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश में जलबोझी कर धोबौली राम जानकी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। आयोजक अभिलाष शरण महाराज ने बताया कि आगामी वर्ष में 108 मंडप में नौ दिनों तक अखंड सीताराम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ को लेकर 27 अप्रैल को झडा स्थापना की जाएगी। वहीं इस कार्यक्रम से पूर्व नौ दिनों तक रविवार से अखंड सीताराम नाम नवाह यज्ञ का आयोजन किया गया है। मौके पर यज्ञ समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। शुद्ध पेयजल के अलावा शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी।

श्रीरामकथा में सुनाया राम जन्मोत्सव का प्रसंग

सकरा प्रखंड क्षेत्र की विशुनपुर बघनगरी पंचायत अंतर्गत ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में संगीतमयी रामकथा पांचवें दिन भी जारी रही। पंडित चंद्रशेखर झा के सानिध्य में हुई कथा में सुभाष दास महाराज ने प्रवचन दिए। शनिवार को श्रीरामकथा में राम जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक ने कहा कि पार्वती ने शिवजी से निवेदन किया कि आप मुझे प्रेम करते हैं तो भगवान राम के जन्म की कथा, बाल लीला और विवाह के प्रसंग सुनाएं। पार्वती की ओर से ये प्रश्न आने पर भगवान शिव की स्थिति हíषत हो जाती है। कथा में मुख्य यजमान की भूमिका श्याम किशोर मिश्रा एवं जयरत्न मिश्रा ने निभाई। मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, पूर्व मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, जयजय मिश्रा, नवीन मिश्रा, चेतन शर्मा, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी