मुजफ्फरपुर जिले के गांवों में सशक्त होगा जदयू का महिला संगठन

शराबबंदी ने महिलाओं के विकास और शांति का सूबे में दरवाजा खोल दिया। सभी क्षेत्र में महिलाओं को भागीदारी देकर समाज के पहले पायदान पर खड़ा किया है। महिलाओं के विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं धरातल पर उतारी है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:23 AM (IST)
मुजफ्फरपुर जिले के गांवों में सशक्त होगा जदयू का महिला संगठन
ब‍िहार में शराबबंदी ने महिलाओं के विकास का दरवाजा खोल दिया।

मुजफ्फरपुर (पारू), जासं। सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं धरातल पर उतारी है। शराबबंदी ने महिलाओं के विकास और शांति का दरवाजा खोल दिया। सभी क्षेत्र में महिलाओं को भागीदारी देकर समाज के पहले पायदान पर खड़ा किया है। मैं जिले के सभी गांवों में महिलाओं का सशक्त संगठन खड़ा करने का अभियान चला रही हूं। उक्त बातें जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने महिलाओं की बैठक को संबोधित करते हुए बहलोलपुर गांव में कहीं। प्रो. अनुपा सिंह ने कहा कि बहलोलपुर गांव की सौ महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताई है। अध्यक्षता रीना देवी ने की। मौके पर सुधा सिंह, प्रियंका देवी, अंजली देवी आदि मौजूद रहीं।

केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक अमित शर्मा की अध्यक्षता में कटरा में हुई जिसका संचालन विक्रम चौधरी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि रानी सिंह व जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। रानी सिंह ने कहा कि भाजपा अपने जन हितकारी कार्यक्रम द्वारा घर-घर विकास का अलख जगाना चाहती है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। सभी लोग केंद्र सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने में अपना योगदान दें तथा किए गए कार्यों की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाएं। बैठक में जीतेंद्र सिंह, विमल कुमार, गणेश यादव, प्रसून राघव, सत्येंद्र कुमार, अशोक शर्मा, मो. महीबुल, मुरारी मंडल, दिलीप मंडल आदि ने भाग लिया। संचालन मनोज सहनी ने किया।

कटिहार के मेयर की हत्या की पूर्व मंत्री ने की न‍िंंदा

मुजफ्फरपुर। कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व नगर विकास आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मेयर की हत्या की जितनी ङ्क्षनदा की जाए कम है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि सभी नगर निगम के मेयर उप मेयर को पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। खासकर जब वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हों तो अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी