जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश स‍िंह बोले- सूबे के विकास में नीतीश का अहम योगदान

East Champaran जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश स‍िंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास मॉडल से बीमारू बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया है। सीएम के कारण आज बिहार के विकास की चर्चा विदेश में भी हो रही है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:49 PM (IST)
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश स‍िंह बोले- सूबे के विकास में नीतीश  का अहम योगदान
बैरिया देवी माई स्थान के समीप जदयू प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जदयू नेता।

मोतिहारी (पू. चंपारण), जासं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश स‍िंह  कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास मॉडल से बीमारू बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया है। सीएम के कारण आज बिहार के विकास की चर्चा विदेश में भी हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोश के साथ आगे बढऩे का आह्वïान किया। वे गुरुवार को राजेंद्र नगर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई कई योजनाओं को देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनाया है। शिक्षा, सड़क, बिजली, ङ्क्षसचाई, साक्षरता और सात निश्चय ने राज्य में क्रांति लाने का कार्य किया। इससे राज्य के लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठा है।

 आज ग्रामीण इलाके भी शहरों को मात देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 15 साल पहले की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि आज मुख्यमंत्री की देन है कि बिहार में हत्या, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म आदि की घटनाएं कम हो रही हैं। सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दे रखा है कि जहां अपराध होंगे, वहां के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी। सम्मेलन को केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश ङ्क्षसह कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने 21 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

चकिया में जदयू प्रदेश  अध्यक्ष के काफिले को रोका

पटना से मोतिहारी जाने के दौरान थाना क्षेत्र के बनझूला चौक के पास एनएच -28 पर गुुरुवार को जदयू नेता पप्पू कुशवाहा के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के काफिले को रोक दिया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए पप्पू कुशवाहा के मामले की जांच की मांग कर रहे थे। यह देख प्रदेश अध्यक्ष गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच पहुंचे। लोगों ने बताया कि मोतिहारी के ठीकेदार रंजीत ङ्क्षसह की हत्या में साजिश के तहत पप्पू कुशवाहा को फंसा दिया गया है। जानकारी लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। पप्पू कुशवाहा निर्दोष हुए तो कांड से मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा। 

chat bot
आपका साथी