गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद में जुड़ेंगे डेढ़ लाख भाजपा कार्यकर्ता

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा इस बार डिजिटल मंच का उपयोग सभाओं के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:16 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद में जुड़ेंगे डेढ़ लाख भाजपा कार्यकर्ता
गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद में जुड़ेंगे डेढ़ लाख भाजपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा इस बार डिजिटल मंच का उपयोग सभाओं के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा करेगी। सात जून को शाम चार बजे गृह मंत्री अमित शाह इस चुनाव का विधिवत आगाज बिहार जनसंवाद से करेंगे। ये जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सात जून को गृह मंत्री अमित शाह बिहार जनसंवाद करेंगे। यह पार्टी की पहली वर्चुअल रैली होगी। उस दिन शाम चार बजे से प्रसारित होने वाले आयोजन में डेढ़ लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ व शक्ति केंद्रों पर भाजपा आइटी सेल के कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगे। मंडल, जिला, प्रदेश व देश स्तर पर मंच बनेगा। इससे पहले मंडल की सभा जिले से कनेक्ट रहेगी। उसी तरह से जिला, राज्य व जब मुख्य अतिथि शामिल होंगे तो सब लोग सीधे गृह मंत्री का भाषण सुनेंगे। आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी ब्रजबिहारी पासवान, धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदूमण राणा आदि शामिल हुए।

ये चल रही तैयारी

- चार हजार जगहों पर एक साथ आयोजन होगा।

- 41 मंडलों के 417 शक्ति केंद्रों के 3225 बूथों पर जनसंवाद का लाइव प्रसारण।

- फेसबुक व यूट्यूब का लिंक सब जगह पर शेयर किया जा रहा।

- शहर में 50 जगहों पर स्मार्ट टीवी, 20 अलग-अलग जगहों पर एलसीडी प्रोजेक्टर जनसंवाद सुनने के लिए लगाए जाएंगे।

- केबल के माध्यम से आम आदमी भी घर बैठे टीवी पर संवाद सुन सकेंगे।

जेपी ने स्थापित की समाज में समरसता

बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने समाज में समरसता स्थापित की। उन्होंने ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म किया। ऐसी विभूति को हम शत-शत नमन करते हैं। वे मुशहरी प्रखंड के नरौली में स्व. जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन की चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास कर रहीं थीं। मौके पर लोगों ने स्व. जयप्रकाश नारायण व उनकी पत्नी स्व. प्रभावती की तस्वीर पर फूल-माला अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि समाज में समरसता लाने वाले बोचहा विधान सभा क्षेत्र के सभी विभूतियों के नाम पर पर स्मृति भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी शुरुआत स्व. जगदीश राय स्मृति भवन का निर्माण कर की गई है। मौके पर जेपी के सहयोगी रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक कैलाश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार, भोला महतो, रंजीत कुमार, चंद्रकेश बैठा, युगल किशोर, आदित्य स्वरूप आदि मौजूद थे। कांटी : प्रखंड जदयू की ओर से कार्यक्रम मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब ने कहा कि जेपी के विचारों का अनुशरण करना चाहिए। मौके चंदन ठाकुर, हेमंत राज, इनरदेव राम, मो मुमताज, रामदत्त महतो,मो अमान, मो कलाम,मदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी