Darbhanga Flood News: केवटी में तीसरी बार टूटा जमीदारी बांध, कई गांव में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

दरभंगा के केवटी प्रखंड के गोपालपुर गांव के पास स्थित रेल गुमटी से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए बना जमीदारी बांध बुधवार की सुबह करीब 15 फीट में टूट गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:22 AM (IST)
Darbhanga Flood News: केवटी में तीसरी बार टूटा जमीदारी बांध, कई गांव में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
Darbhanga Flood News: केवटी में तीसरी बार टूटा जमीदारी बांध, कई गांव में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

दरभंगा, जेएनएन। Darbhanga Flood News: जिले के केवटी प्रखंड के गोपालपुर गांव के पास स्थित रेल गुमटी से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए बना जमीदारी बांध बुधवार की सुबह करीब 15 फीट में टूट गया। बांध टूटने के कारण बागमती का पानी तेजी से प्रखंड के शेखपुर दानी मनोरा व मांझी गामा गांव में तेजी से प्रवेश कर रहा है। बांध टूटने की सूचना पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता मौके पर पहुंचे हैं। बांध की मरम्मत करने की कोशिश चल रही है। गांव में अफरातफरी की स्थिति है। लोग बाढ़ के पानी को रोकने में लगे हैं। याद रहे कि इसी प्रखंड में 17 व 18 जुलाई को भी बांध टूट गया था। लगातार बांध टूटने से लोगों में भय का माहौल कायम होता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी