अनियमित जीवनशैली हृदय रोग का बन रहा कारण

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की ओर से व‌र्ल्ड हर्ट डे के अवसर पर कलमबाग चौक स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 02:14 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:12 AM (IST)
अनियमित जीवनशैली हृदय रोग का बन रहा कारण
अनियमित जीवनशैली हृदय रोग का बन रहा कारण

मुजफ्फरपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की ओर से व‌र्ल्ड हर्ट डे के अवसर पर कलमबाग चौक स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह से किया गया। शहर के गणमान्य एवं चिकित्सक वर्चुअल संवाद से जुड़े। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी ठाकुर ने हृदय रोग के कारण एवं निवारणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमारी पाश्चात्य जीवन शैली एवं नियमित व्यायाम न कर पाने की आदत हृदय रोग का प्रमुख कारण है। हृदय रोग से बचाव में योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। एसकेएमसीएच के मेडिसीन विभाग के पूर्व अध्यक्ष वरीय चिकित्सक डॉ. कमलेश तिवारी ने कहा कि तनावपूर्ण जीवन शैली और अनियमित खानपान, अनियंत्रित मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप को ह्रदय रोग का कारण बन रहा कै। इस पर नियंत्रण करें तथा व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करें। कार्यक्रम का संचालन एपीआइ के वैज्ञानिक सचिव मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. एके दास ने किया। डॉ.दास ने उच्च रक्तचाप पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक चर्चा की। चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र कुमार ने हृदय रोगियों की संख्या यूरोपियन देशों एवं भारत में का एक तुलनात्मक विवरण करते हुए बताया कि अपनी बिगड़ती जीवन शैली एवं खानपान की अनियमितताओं के कारण हमारे देश में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हम अपनी जीवन शैली एवं खानपान में सुधार कर इससे बच सकते हैं। धुमपान कम कर काफी हद तक इससे बचाव संभव है। स्वागत भाषण मुजफ्फरपुर एपीआइ के मानद सचिव डॉ. अमित कुमार ने किया।

इनकी रही भागीदारी : डॉ. एए मुमताज, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. नवनीत, डॉ. डीडी झा, डॉ. एचएन भारद्वाज, डॉ. शोभना चंद्रा एवं डॉ. बीएस झा।

chat bot
आपका साथी