IRCTC, INDIAN RAILWAYS:दिवाली-छठ पर घर लौटने की सोच रहे लोग जरूर ध्यान दें, अनदेखी करने पड़ हो सकती परेशानी
IRCTC Seat Availability on Diwali Chhath सीटें फुल होने के कारण हो रही परेशानी। दूसरे राज्यों से यहां आने वाले प्रवासियों की अनिवार्य रूप से होगी कोरोना जांच। फिलहाल महाराष्ट्र और केरल से पहुंचे वाले यात्रियों की हो रही जांच। संक्रमण की आशंका को देखते हुए उठाए गए कदम।
दरभंगा, जासं। विभिन्न शहरों में रहने वाले लोग दीपावली और छठ पर्व में शामिल होने के लिए घर जरूर पहुंचते हैं। इस बार लोगों को घर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परदेस से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। जिन लोगों ने पहले से टिकट कटा लिया है, वैसे लोग तो पर्व में आसानी से पहुंच सकेंगे, लेकिन आरक्षण नहीं कराने वाले लोगों को परेशानी होगी। दिल्ली, मुंबई आने वाली ट्रेनों में दीपावली और छठ के बाद तक सभी सीटें फुल हैं। वहीं, अन्य दूसरी ट्रेनों में भी दीपावली और छठ तक जगह नहीं दिख रही है। छठ पर्व के बाद लोगों को लौटना भी मुश्किल होगा। परदेस जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar assembly by-election 2021: चिराग ने सीएम नीतीश की पार्टी ने लिए कही बड़ी बात, कुशेश्वरस्थान में भरी हुंकार
तत्काल कोटा से उम्मीद
सीट कंफर्म नहीं मिलने पर पर्व पर लोग जैसे-तैसे घर तो पहुंचे जाएंगे। इसके बाद यहां से वापस जाने के लिए तत्काल टिकट से राहत मिलने की उम्मीद है। परेशानी से बचने के लिए कई ने लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करा लिया है। वहीं, जो लोग अंतिम समय में आरक्षण कराना चाहते हैं उनको परेशानी हो सकती है।
सभी यात्रियों की कोरोना जांच
सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र के आलोक में कोरोना को लेकर आवश्यक दिशा जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि है, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर बाहर से काफी संख्या में लोगों का आगमन होता है। इससे राज्य में फिर से कोविड-19 के संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दरभंगा में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने को निर्देशित किया है।
दिल्ली और मुंबई से पहुंचे वाली इन ट्रेनों में सीटें फुल
- नई दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी (स्पेशल ट्रेन)
- नई दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति (स्पेशल ट्रेन)
- लोक मान्य तिलक (स्पेशल ट्रेन)