INPICS Bihar Panchayat Chunav: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में मतदान को लेकर उत्साह

INPICS Bihar Panchayat Chunav मुजफ्फरपुर के कुढ़नी समेत पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण मधुबनी दरभंगा समस्तीपुर शिवहर और सीतामढ़ी में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। इसमें हर उम्र के मतदाता भाग ले रहे हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:23 PM (IST)
INPICS Bihar Panchayat Chunav: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में मतदान को लेकर उत्साह
पंचायत चुनाव के दौरान युवाओं में उत्साह दिख रहा है। फोटो - जागरण

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। बिहार पंचायत चुनाव 2021 गांव के स्तर पर व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कराए जा रहे हैं। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर यह अभी तक शांतिपूर्ण है। आज करवा चौथ होने के बावजूद महिलाओं की इसमें भागीदारी बहुत अधिक है। यह उम्मीद जगाने वाली बात है। आइये कैमरे की नजर से लोकतंत्र के इस महापर्व को देखते हैं :-

समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 47 पर चचरी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचते मतदाता।

शिवहर: डुमरी कटसरी में मतदान को लेकर लगी महिलाओं की कतार।

समस्तीपुर : रोसड़ा में ई रिक्शा से मतदान करने जाती महिला मतदाता।

सीतामढ़ी में सुबह से ही मतदान के लिए उत्साह देखा जा रहा है।

बगहाःः उच्च विद्यालय हरनाटांड़ के बूथ संख्या 110 (क) पर मतदान के लिए पहुंचे पुजारी व मौलाना।

chat bot
आपका साथी