मधुबनी में जहर खिलाकर मासूम की हत्या, दादी व चाची गिरफ्तार

मृत मासूम की मां गीता देवी ने सास आशा देवी गोतनी नीतू देवी और देवर रविशंकर साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गीता देवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर बच्चे को घर में सुलाकर बड़ी पुत्री राखी कुमारी को बगल के घर से बुलाने गई थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:46 AM (IST)
मधुबनी में जहर खिलाकर मासूम की हत्या, दादी व चाची गिरफ्तार
लदनियां थाना क्षेत्र के मनहरवा परसाही गांव में हुई घटना। फोटो- जागरण

लदनियां ( मधुबनी), संस। थाना क्षेत्र के मनहरवा परसाही गांव में एक मासूम बालक की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान प्रदीप साह के पुत्र विशाल कुमार ( 2) के रूप में हुई।, पुलिस ने बच्चे की दादी आशा देवी और मंझली चाची नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि, मंझला चाचा रविशंकर साह फरार है। उसकी तलाश जारी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत मासूम की मां गीता देवी ने सास आशा देवी, गोतनी नीतू देवी और देवर रविशंकर साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गीता देवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर बच्चे को घर में सुलाकर बड़ी पुत्री राखी कुमारी को बगल के घर से बुलाने गई थी। जब पुत्री के साथ घर में प्रवेश किया तो बच्चे का मुंह काला देखा। पूछा तो बेहोशी की हालत में किसी तरह चाची नीतू देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मुंह में दवा खिला दी। स्थिति बिगडऩे लगी तो खुटौना पीएचसी ले गए। वहां से प्रभारी चिकित्सक ने दरभंगा रेफर कर दिया। मगर रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप साह की संपत्ति पर अधिकार जमाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

जम्मू कश्मीर से अपहृत किशोरी मुक्त, अपहर्ता गिरफ्तार

लौकही ( मधुबनी), संस : जम्मू कश्मीर से अपहृत एक किशोरी को अंधरामठ थाना क्षेत्र के गिदराही गांव से पुलिस ने रविवार को मुक्त कराया। साथ ही अपहर्ता सुनील कामत को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उक्त किशोरी को चार-पांच दिन पूर्व अपहर्ता ने गिदराही गांव स्थित अपने घर में लाकर रखा था। इसकी सूचना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ अपहर्ता के घर में छापेमारी की। इस दौरान अपहृत किशोरी को बरामद किया। साथ ही अपहर्ता सुनील कामत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस सुनील कामत और किशोरी को साथ ले गई। इस मामले में पुलिस ने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी।  

chat bot
आपका साथी