उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, सूबे में कानून का राज, विकसित होंगे उद्योग-धंधे

मंत्री बनने के बाद पहली बार ननिहाल पहुंचने पर स्वजनों के अलावा जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सकरा के बदहाल बुनकरों की समस्या से उन्हें अवगत कराया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM (IST)
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, सूबे में कानून का राज, विकसित होंगे उद्योग-धंधे
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बुनकरों की समस्या दूर होगी।

मुजफ्फरपुर, जासं। सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग-धंधों को विकसित किया जाएगा। बुनकरों की समस्या दूर होगी। वे शुक्रवार को प्रखंड के सुजावलपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। मंत्री बनने के बाद पहली बार ननिहाल पहुंचने पर स्वजनों के अलावा जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सकरा के बदहाल बुनकरों की समस्या से उन्हें अवगत कराया। कहा कि सकरा विधानसभा क्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग काफी विकसित था, लेकिन अधिकारियों के मनमाने रवैये से अधिकतर बुनकरों ने काम छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भागलपुर व सकरा के बुनकरों की समस्या के समाधान को कमेटी बनाई जाएगी। मौके पर भाजपा नेता केपी पप्पू, मो. इमरान, कपिलेश्वर प्रसाद, मो. आदिल, मो. आरिफ हुसैन, ब्रजेश कुमार सिंह डॉ. आरपी प्रसाद, मो. अलाउद्दीन आदि मौजूद थे।

विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

सकरा (मुजफ्फरपुर) : सकरा के जदयू विधायक अशोक कुमार चौधरी ने फरीदपुर सकरा निवासी मो.. जसीम को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जदयू जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उमेश प्रसाद ठाकुर, खुर्शीद आलम, मोहम्मद फैयाज, गुलाम मुस्तफा, श्वेत कमल, मो. शोएब, सिराज अहमद ने बधाई दी है।

कोरोना मरीजों के बीच राशन और दवा का वितरण

सकरा (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कोरोना पॉजिटिव परिवार को राशन व दवा किट मुहैया कराई गई। बीडीओ आनंद मोहन व ब्लॉक मैनेजर भास्कर मित्रा ने संयुक्त रूप से वितरण किया। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं यूएन सेकेंड चांस एजुकेशन के सहयोग से कोविड संक्रमित परिवारों को यह मदद दी जा रही है। वहीं, संस्था द्वारा टीकाकरण को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मैनेजर रजनी रंजन, कंसलटेंट मेराज, सुधांशु, भगवान, रूबी कुमारी आदि मौजूद थे। बंदरा : प्रखंड की रामपुर दयाल, रतवारा और तेपरी पंचायत में मुखिया फेकू राम, महेेंद्र वर्मा व कृष्णा देवी ने कोरोना मरीजों के बीच राशन व दवा किट का वितरण किया। मौके पर आगा खान के चंद्रवीर कुमार, समीर कुमार, देवानंद चौधरी, पंकज कुमार मौजूद रहे। वहीं, आगा खान द्वारा कोरोना से बचाव हेतु दो प्रचार वाहन भी चलाया गया जो 30 दिनों तक प्रखंड क्षेत्र में लोगों को कोरोना से बचाव को जागरूक करेगा।  

chat bot
आपका साथी