Muzaffarpur Flood News : बागमती और लखनदेई के जलस्तर में फिर वृद्धि ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Muzaffarpur Flood News बागमती और लखनदेई का जलस्तर लाल निशान के पार। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:40 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : बागमती और लखनदेई के जलस्तर में फिर वृद्धि ने बढ़ाई लोगों की चिंता
Muzaffarpur Flood News : बागमती और लखनदेई के जलस्तर में फिर वृद्धि ने बढ़ाई लोगों की चिंता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : बारिश के बाद एक बार फिर बागमती और लखनदेई के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को बागमती के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। गंडक का जलस्तर स्थिर है। गुरुवार को कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 1.27 सेमी उपर 55.00 मीटर और बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.84 सेमी उपर 49.51 मीटर दर्ज किया गया।

नून नदी का जलस्तर 48.75 मीटर दर्ज किया गया

कटौझा में 20 सेमी व बेनीबाद में 6 सेमी की वृद्धि हुई है। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.20 मीटर उपर 43.20 मीटर दर्ज किया गया है। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 29 सेमी नीचे 52.24 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.75 मीटर उपर 49.75 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 2.52 मीटर नीचे 57.10 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.79 मीटर व कुढ़नी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.75 मीटर दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी