पश्चिम चंपारण में बिना अनुमति उप वितरणी में संकीर्ण नाला बनाने का मामला तूल पकड़ा

सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण साबित होती रही है। उसे पतली पईन के रूप में संकुचित करते हुए पक्की नाली के निर्माण से उद्देश्य पर पानी फिर जाएगा। बावजूद पंचायत समिति की निधि से आनन-फानन में मरिया गांव में उस उपवितरणी के कुछ हिस्से में यह नाली बनाई जा रही थी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:38 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:38 AM (IST)
पश्चिम चंपारण में बिना अनुमति उप वितरणी में संकीर्ण नाला बनाने का मामला तूल पकड़ा
पंचायत समिति की निधि से निर्माण में आदर्श आचार संहिता का भी मामला सामने आया। फोटो- जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। जिले के रामनगर क्षेत्र में त्रिवेणी नहर से निकलकर नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के हजारों एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली उप वितरणी मैं नाला निर्माण का मामला तूल पकड़ लिया है। लोगों की शिकायत पर उप वितरणी मरहिया राजवाहा में पक्का पईन निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। विभाग और प्रखंड प्रशासन ने दोनों तरफ से रोक लगायी है। एक तो इस निर्माण के लिए विभागीय अनुमति प्राप्त नहीं है, दूसरी यह कि पंचायत आम निर्वाचन के लिए आचार संहिता लागू है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि जिस उप वितरणी की चौड़ाई अधिक है और बाढ़ और बारिश के समय इलाके के लोगों के लिए यह जल निकासी कर राहत प्रदान करती है। सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण साबित होती रही है। उसे पतली पईन के रूप में संकुचित करते हुए पक्की नाली के निर्माण से उद्देश्य पर पानी फिर जाएगा। बावजूद इसके पंचायत समिति की निधि से आनन-फानन में मरिया गांव में उस उपवितरणी के कुछ हिस्से में यह नाली बनाई जा रही थी। इसका लोगों ने विरोध किया

बाढ़ के समय उप वितरणी का मिलता लाभ

लोगों का कहना है कि त्रिवेणी नहर से निकलकर पिपरा एराजी, सेरहवा डकहवा, बहुअरवा, सेमरा, लौकरिया, मरिया बनवरिया, चतुर्भुजवा होते हुए यह उप वितरण आगे बलोर नदी में चली जाती है। इससे प्रखंड के हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिक बारिश और बाढ़ में भी यह उप वितरणी काफी कारगर साबित होती है। गांवों से पानी निकालने में मदद मिलती है। पंचायत समिति की ओर से चार से पांच फीट चौड़ी संकुचित नाला बनाने से उप वितरणी के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। बाढ़ के समय लोगों को दवाई उठानी पड़ेगी इसके आगे वाले गांव को उप वितणी का लाभ नहीं मिल सकेगा

विभाग और प्रशासन ने निर्माण पर लगाया रोक

लोगोंं की शिकायत पर गंडक विभाग का मेेठ जगमोहन प्रसाद पहुंचा और अधिकारियों को सूचना दी। विभाग के जेई अरविंद पांडेय ने बताया कि वहांं निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। इसके बावजूद यदि कार्य किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। पंचायत चुनाव के अवसर पर और पंचायत समिति की निधि से निर्माण कार्य को प्रखंड प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। बीडीओ सतीश कुमार ने भी बताया कि मरिया में नाला निर्माण के कार्य पर रोक लगा दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी