West champaran : घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात , लूटपाट और गृहस्वामी को पीटकर किया घायल

West Champaran Crime पश्चिम चंपारण के गोपालपुर थाना के पटखौलिया गांव की घटना पांच लाख नगद व आभूषण लूटने का आरोप पुलिस मान रही रास्ते के विवाद के कारण हुई घटना इस घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:46 PM (IST)
West champaran : घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात , लूटपाट और  गृहस्वामी को पीटकर किया घायल
पश्चिम चंपारण में लूट के बाद दहशत का माहौल। प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण (सिकटा), जासं।  गोपालपुर थाना के पटखौलिया गांव में मंगलवार की रात में बदमाशों ने घर में घूसकर जमकर मारपीट व लूटपाट किया।  गृहस्वामी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल गृहस्वामी मुनीलाल महतो को  स्वजनों ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।  घटना करीब तीन बजे रात की है। घायल की मां मुस्मात बचनी ने बताया कि छह - सात की संख्या में बदमाश घर में घूस कर लूटपाट करने लगे। तीन चार दिन पहले ही जमीन बेंचकर पांच लाख रुपये बक्सा में रखा था। उसके के साथ  जेवरात लूट लिए। वही मेरा पुत्र दूसरे कमरे में सोया हुआ था। घूसकर  धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सभी बदमाश भाग गए। हालांकि वह तीन बदमाशों को पहचानने का दावा कर रहीं हैं। थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी का कहना है कि घटना रास्ते के  विवाद से जुडा हुआ है। घायल का बयान अभी आया नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तीन घंटे विलंब से पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया हंगामा 

 ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोपालपुर थाने को तुरंत दी । लेकिन पुलिस गांव में तीन घंटे बाद पहुंची। इसको लेकर घायल के स्वजन एवं अन्य ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एएसआई आलोक कुमार ङ्क्षसह के नेतृत्व में पुलिस बुधवार की सुबह छह बजे पहुंची थी। ग्रामीण मौके पर  वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। जगन्नाथपुर के मुखिया अजय यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामबाबू महतो, पूर्व जिला पार्षद सुजायत अंसारी, सरगटिया के आनन्द श्रीवास्तव, धन्नजय ङ्क्षसह, पूर्व मुखिया रमेश उर्फ रिजल्ट यादव , अरूण ङ्क्षसह, दिनेश यादव आदि ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशितों को शांत कराया।

chat bot
आपका साथी