पश्चिम चंपारण में अलग-अलग जगहों पर मारपीट में कई लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

पश्चिम चंपारण में मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में भूमि विवाद में मारपीट का मामला है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:10 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में अलग-अलग जगहों पर मारपीट में कई लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज
पश्चिम चंपारण में मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज ।

पश्चिम चंपारण, जासं । थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में भूमि विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक पक्ष से लालबचन साह ने स्थानीय थाने में राजन साह, लालजी साह, मनोज साह व लालमती देवी पर गाली गलौज, मारपीट में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर दूसरे पक्ष से लालजी साह ने रामबचन साह पर मारपीट गाली गलौज व जेब से 25 सौ रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में भूमि विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक पक्ष से लालबचन साह ने स्थानीय थाने में राजन साह, लालजी साह, मनोज साह व लालमती देवी पर गाली गलौज, मारपीट में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 वहीं आपसी विवाद में मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में राजू चौहान, राजा चौधरी की पत्नी धुनिया देवी और आठ वर्षीय बालिका लक्ष्मीना कुमारी शामिल हैं। तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छेडख़ानी के विरोध करने पर मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेडख़ानी करने के विरोध में मारपीट की घटना हुई है। जिसमें पीडि़ता के चाचा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें नरैनापुर के धूरा देवान, भोला देवान, सद्दाम देवान, आजाद देवान, शाहजहां खातून, रुखसाना खातून को नामजद किया गया है। बताया है कि बीते 22 तारीख को अपने दरवाजे पर बैठा था। सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष अभिनंदन ङ्क्षसह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी