जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम चंपारण में कसा तंज, कहा- विपक्ष के गले नहीं उतर रहासूबे का विकास

पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित चौतरवा कोट माई स्थान परिसर सें जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से पार्टी को नई मजबूती के साथ नई दिशा देने की अपील की।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:24 PM (IST)
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम चंपारण में कसा तंज, कहा- विपक्ष के गले नहीं उतर रहासूबे का विकास
चौतरवा कोट माई स्थान परिसर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (जागरण)

पश्चिम चंपारण (बगहा), जागरण संवाददाता। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को चौतरवा कोट माई स्थान परिसर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वाल्मीकि की तपोभूमि, महात्मा गांधी की कर्मभूमि व लव-कुश की जन्मभूमि बिहार का गौरव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी विकास कार्यों की शुरुआत यहीं से हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा भी पार्टी को मजबूत करने का अभियान यही से शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बगहा गंडक नदी के तट पर बसा हुआ है। धाॢमक, सांस्कृतिक व राजनीति को यह भूमि गौरवान्वित कर रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम से अब जदयू को मजबूत करने की अहम जरूरत है।

वर्ष 2005 व 2010 की अहम सफलता के बाद पार्टी के संगठन को मजबूत करने का आभास हुआ। अब पार्टी को नई मजबूती के साथ नई दिशा देने का संकल्प करना है। मुख्यमंत्री विकास पुरुष हैं, जिन्होंने बिहार को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। सात निश्चय योजना ने बिहार की तस्वीर बदली है। सड़क , बिजली, पानी व शांति के क्षेत्र में विकास से बिहार बदला है। विपक्ष पर व्यंग्य करते हुए कहा कि विपक्ष को विकास गले नहीं उतर रहा। वह तो अपने 15 साल के शासन काल में भ्रष्टाचार की सीमा पार कर चुका था।

कहा कि जदयू के किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं हो सकती है। उनकी बातें यदि पदाधिकारी नहीं सुनते हैं तो बताएं। महिला सशक्तीकरण व आरक्षण का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान पार्षद सह जिला अध्यक्ष भीष्म सहनी व संचालन जदयू के वरिष्ठ प्रवक्ता नंदकिशोर राम ने किया। अंत में जदयू के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 16 विभिन्न दलों के सदस्यों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सांसद सुनील कुमार लौरिया के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह , बगहा के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता राकेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष लक्ष्मी खत्री, बगहा एक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद जायसवाल, ओमप्रकाश शाही, अशोक यादव समेत दर्जनों प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ता रहे। 

chat bot
आपका साथी