Ayodhya Ram Mandir : ...और श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में दीपों से जगमग से हो उठी मुजफ्फरपुर की धरती

Ayodhya Ram Mandir लोगों ने घरों में जलाएं दीप मंदिर और दुकान भी दीपों से हुए जगमग।प्रकृति ने भी अपनी बूंदों से किया खुशी का इजहार।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:16 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : ...और श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में दीपों से जगमग से हो उठी मुजफ्फरपुर की धरती
Ayodhya Ram Mandir : ...और श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में दीपों से जगमग से हो उठी मुजफ्फरपुर की धरती

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir : संपूर्ण देश की तरह मुजफ्फरपुर शहर के लिए भी बुधवार की तिथि यादगार बन गई। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर के लिए किए गए भूमि पूजन के साथ ही शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखा। उत्साह और उल्लास का यह माहौल कोरोना, बाढ़ और बारिश पर भारी पड़ता दिखा। शाम ढलते ही शहर में उत्साह और अधिक बढ़ गया। मंदिरों में दीप जलने जलने लगे। दुकान और मकान में भी लोगों ने दीप जलाकर खुशी का इजहार किया। पल भर में दीपों से शहर जगजग हो गया। इस दौरान आसमान से बादल भी बरसने लगे। मानों वह भी ही इस ऐतिहासिक पल को लेकर अपनी बूंदों के जरिये खुशी का इजहार कर रहा हो।

शहर के सरैयागंज में युवाओं ने दीप जलाएं तो सूतापट्टी में कपड़ा कारोबारियों ने। जीरोमाइल पर बाजार समिति के कारोबारियों ने खुशियों के दीप जलाए। जवाहर लाल रोड, अंडी गोला रोड, गोला रोड, कल्याणी, मोतीझील, माड़ीपुर, तिलक मैदान रोड, मिठनपुरा, क्लब रोड, कन्हौली, गोशाला आदि इलाकों में व्यवसायियों ने दीपोत्सव मनाया। इस दौरान आसपास के इलाकों में घरों में भी दीप जलाकर खुशी का इजहार किया गया।  

मंत्री ने घर पर की पूजा, विधायक ने मनाया दीपोत्सव

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर बुधवार को आम से लेकर खास सभी लोगों ने दीपोत्सव मनाकर व पूजा कर खुशी मनाई। नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने अपने आवास पर पूजा किया। उनके आवास पर जय श्री राम का जयघोष होता रहा। मंत्री ने कहा कि राम हमारी संस्कृति की पहचान हैं। पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या की पावन भूमि पर उनका भव्य मंदिर बनने जा रहा है। प्रत्येक भारतीय के मन में इसकी खुशी है। विधायक बेबी कुमारी ने मुशहरी में पार्टी नेताओं के साथ दीपोत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि राम के बिना हम भारतीयों का जीवन अधूरा है। श्री राम कण-कण में समाहित हैं। सनातन समाज का सपना अब पूरा हो रहा है। भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भगवानलाल महतो ने अपने घर पर सपरिवार पूजा-पाठ के साथ शाम में दीपावलीी मनाई। गन्नीपुर में भाजपा नेता देवांशु किशोर नेतृत्व में दीपोत्सव व आतिशबाजी की गई। भाजपा के वरीय नेता डॉ. अशोक शर्मा ने अपने आवास पर दीप जलाकर खुशी मनाई। 

chat bot
आपका साथी