मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड दारोगा का परिवार बहू को कर रहा प्रताडि़त, घर से निकाला, केस दर्ज

शादी के बाद से पति व ससुरालवालों द्वारा प्रताडि़त किया जाने लगा। मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पति व ससुर पर सिक्यूरिटी एजेंसी में गैरकानूनी काम करने का आरोप पुलिस कर रही जांच। इधर आरोपितों का भी पक्ष जानने की कोशिश की गई मगर संपर्क नहीं हो सका।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:36 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड दारोगा का परिवार बहू को कर रहा प्रताडि़त, घर से निकाला, केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि महिला के आवेदन पर कांड दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, जासं। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा इलाके की माला कुमारी ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्रताडऩा की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति संदीप कुमार व ससुर पांडेय गिरीश कुमार सिन्हा समेत अन्य को आरोपित किया है। कहा कि उसके ससुर रिटायर्ड दारोगा हैं। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में माला ने बताया कि उसकी शादी 2006 में संदीप के साथ हुई। दो बच्चे हुए। शादी के बाद से पति व ससुरालवालों द्वारा प्रताडि़त किया जाने लगा। मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि पति उसके नाम से एक सिक्यूरिटी एजेंसी चलाते हैं। इस कंपनी के निदेशक उसके ससुर हैं। जानकारी मिली है कि उसके पति व ससुर इस कंपनी में गैर कानूनी काम कर रहे हैं। कई कागजात साजिश के तहत तैयार कर लिया है। जबकि इस कंपनी से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस को दिए आवेदन में और कई बातों का जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के आवेदन पर कांड दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इधर, आरोपितों का भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

दुष्कर्म पीडि़ता का कोर्ट में बयान दर्ज, आरोपित की गिरफ्तारी नहीं

मुजफ्फरपुर : कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट में पीडि़ता का बयान दर्ज किया गया। जिसमें पीडि़ता ने कहा कि आठ अप्रैल की शाम अपनी दादी के घर से नानी के घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह देख तेहवारा के मो. आदिल पीछे से पकड़ लिया। उठाकर झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से नानी के घर पहुंचकर सारी बातों की जानकारी दी। बता दें कि कटरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

chat bot
आपका साथी